Bollywood Stories: हमेशा कांजीवरम साड़ी पहने नजर क्यों आती हैं Rekha? वजह कर देगी हैरान

Bollywood Stories

Bollywood Stories Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अदाकारा हैं, जो हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज के दौर की एक्ट्रेस के अलावा कुछ ऐसी हीरोइन भी हैं जो अब फिल्मों में भले ही नजर नहीं आती लेकिन इनका एवरग्रीन अवतार आज भी दर्शकों के दिलों को धड़का देता है। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।

कोई शो हो या फिर अवॉर्ड फंक्शन रेखा को हमेशा ही खूबसूरत साड़ी पहने हुए देखा जाता है। वह दूसरी कोई भी ड्रेस नहीं पहनती हैं और साड़ी में उनका लुक कमाल का होता है। कांजीवरम साड़ियों से उन्हें कितना प्यार है यह बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, यह हैरानी वाली बात भी है कि रेखा हमेशा कांजीवरम साड़ियां ही क्यों पहनती हैं। हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। हम आपको बताते हैं कि रेखा को यह साड़ी क्यों पसंद है।

रेखा की Bollywood Stories

हमेशा साड़ी में नजर आने वाली रेखा ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि वह सिर्फ साड़ी क्यों पहनती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि हमेशा मुझसे कांजीवरम साड़ी पहनने को लेकर सवाल किया जाता है यह बोला जाता है कि मैं गाउन क्यों नहीं पहनती। तब मैं यही कहती हूं कि मैं गाउन तब पहनूंगी जब मेरा वजन 100 पाउंड काम हो जाएगा। इसके बाद रेखा को यह कहते हुए देखा गया था कि यह बहुत पर्सनल है लेकिन प्राइवेट नहीं है और आपको मैं यह वजह बता सकती हूं कि मैं कांजीवरम साड़ी क्यों पहना करती हूं।

रेखा की पसंद कांजीवरम साड़ी

रेखा ने बताया कि स्टाइल और फैशन एक फीलिंग है जिसे हम महसूस करते हैं। मैं साड़ी इसलिए पहनती हूं क्योंकि यह हमारा ट्रेडीशन है और हमारी जड़ों में बसा हुआ है। मैं जब भी कांजीवरम साड़ी पहनती हूं मुझे मां के प्यार का एहसास होता है और मुझे लगता है कि वह अभी भी मेरे साथ हैं। रेखा की इस बात से यह साफ हो चुका है कि उन्हें हमेशा कांजीवरम साड़ी में क्यों देखा जाता है। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो लगभग 180 फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलुगू फिल्म रंगुला रतलाम से एक्ट्रेस का फिल्मी करियर शुरू हुआ था और इसके बाद वह सावन भादो से लीड एक्ट्रेस के रूप में इंडस्ट्री में उतरी और एक से बढ़कर एक किरदार निभाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews