Bollywood Story: पिता Saif की दूसरी शादी पर बेटी Sara Ali Khan ने किया था ऐसा रिएक्ट, यहां जानें पूरी कहानी

Bollywood Story

Bollywood Story: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के चर्चित एक्टर है। उनकी पहली शादी अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ हुई थी जिसके बाद उन्होंने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ शादी की। करीना और उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। वहीं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी अमृता और उनके बच्चे हैं। सैफ ने अपने से उम्र में 13 साल बड़ी अमृता से लव मैरिज की थी लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि उनका रिश्ता इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा। आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताते हैं जब सारा को अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में पता चला था।

सैफ-सारा की Bollywood Story

1991 में अमृता और सैफ अली खान ने शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही इन दोनों में मनमुटाव होने लगा और ये दोनों अलग हो गए। अमृता तो तब से अकेली ही है लेकिन सैफ ने अपना हमसफर चुन लिया है। सैफ ने जब शादी की थी उस समय अब्राहम की उम्र 2 से 3 साल थी और सारा की उम्र 15 से 16 साल की थी। ऐसे समय में कोई भी व्यक्ति कमजोर पड़ जाता है लेकिन अमृता ने खुद सारा को अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी बेटी को खुद ही तैयार करके अपने पति की दूसरी शादी में भेजा था।

सारा ने दिया था ऐसा रिएक्शन

सारा अली खान को जब अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने अपनी मां से पहला सवाल ही किया कि वह शादी में क्या पहनेंगी। इसके बाद अमृता ने फैशन डिज़ाइनर से बात की और उन्हें सारा के लिए सबसे सुंदर ड्रेस बनाने को कहा। अबू जानी और संदीप खोसला ने सारा के लिए बहुत सुंदर अनारकली सूट तैयार किया था जिसमें उनके लुक की काफी चर्चा हुई थी। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान जानकारी दी थी। सारा ने बताया था कि अपनी मां के बिना उनके लिए पिता की दूसरी शादी में जाना आसान नहीं होता उन्हीं की मदद से यह सब हो पाया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews