Raj Kundra को बॉम्बे HC ने दी अंतरिम राहत, जमानत याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई

Raj Kundra को बॉम्बे HC ने दी अंतरिम राहत, जमानत याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। पॉर्नोग्राफी (Pornography) मामले में गिरफ्तार चल रहे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty) के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने अंतरिम राहत दी है। राज कुंद्रा की जमानत की सुनवाई आगामी 25 अगस्त को होगी। इससे पहले राज कुंद्रा की अं‍तरिम जमानत याचिका को सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्‍होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं अब मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से कुंद्रा को अंतरिम राहत दी गई है। बता दें 19 जुलाई को बिजनेस मैन राज कुंद्रा को कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान इसमें शामिल 11 अन्य आरोपियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा था।

ये भी देखें- बेटियों के हक़ में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला “अब दे सकेंगी NDA की परीक्षा”

राज कुंद्रा ने अपने आवेदन में कहा था कि पिछले साल 2020 में साइबर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं है। इसके साथ ही कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अपना बयान भी दिया था और कई मौकों पर जांच में सहयोग के लिए जांचकर्ता के कार्यालय का दौरा भी किया था। उन्होंने अधिकारी को सभी जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं और इसपर बयान भी दर्ज किए गए हैं।

ये भी देखें- नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को डायल 100 पुलिस ने बचाया, पारिवारिक कलह बनी थी वजह

आपको बता दें, मुंबई साइबर पुलिस की तरफ से साल 2020 में दर्ज किए गए मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा को अंतरिम राहत दी है। शिकायत में राज कुंद्रा के खिलाफ वेब सीरीज के हिस्से के रूप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप थे। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था। वहीं मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता माना है। ता दें, अबतक इस मामले में उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मॉडल गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा समेत कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews