बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के बाद अब OTT पर कहर मचाने के लिए तैयार ‘बॉर्डर 2’! जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इस बीच, फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, यह Netflix पर स्ट्रीम होगी।
बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद अब OTT पर कहर मचाने के लिए तैयार 'बॉर्डर 2'! जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। फिल्म की इस शानदार सफलता के बीच मेकर्स ने इसके OTT रिलीज की जानकारी भी दे दी है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

देशभक्ति की भावना से भरपूर ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही 32 करोड़ रुपये की कमाई कर एक शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। सोमवार तक इसका घरेलू नेट कलेक्शन 193.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो, शनिवार को इसने 40.59 करोड़, रविवार को 57.20 करोड़ और सोमवार को 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 261.2 करोड़ रुपये को पार कर गया है, जिसमें विदेशी बाजारों का योगदान 30.87 करोड़ रुपये है।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

जो दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं या इसे दोबारा देखना चाहते हैं, वे जल्द ही इसे घर बैठे देख सकेंगे। ‘बॉर्डर 2’ के स्ट्रीमिंग राइट्स दिग्गज OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हासिल किए हैं। इस बात की पुष्टि फिल्म की शुरुआत में क्रेडिट्स के दौरान ही कर दी गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ मार्च या अप्रैल तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। आमतौर पर, बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग छह हफ्ते बाद OTT पर उपलब्ध हो जाती हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसका बजट 250 से 270 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews