
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में वापसी करेंगे। आज 15 अगस्त के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दिया है। एक शानदार मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके बैकग्राउंड में हिंदुस्तान मेरी जान बज रहा है।
बॉर्डर 2 का मोशन पोस्टर (Border 2)
‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस इसे देखने के लिए काफी बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सनी देओल अपने हाथों में मशीन गन लिए, दहाड़ते हुए दुश्मनों पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म बॉर्डर का गाना हिंदुस्तान मेरी जान बज रहा है जो इस मोशन पोस्टर में जान फूंक रहा है। नीचे तिरंगा लहराते हुए सैनिकों का झुंड दिखाई दे रहा है। इसके नीचे फिल्म के चारों कलाकार सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान पांडे और वरुण धवन का नाम लिखा हुआ है।
View this post on Instagram
रिलीज डेट भी हुई अनाउंस
इस शानदार से मोशन पोस्टर को शेयर करने के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। सनी देओल ने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे फिर एक बार..बॉर्डर 2 थिएटर में 22 जनवरी, 2026। इसी के साथ उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी है। वो अपने साथी कलाकारों को टैग करते भी दिखाई दिए।
कैसी थी बॉर्डर
‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है। 1997 में आई जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल के तौर पर इसे बनाया जा रहा है। पहली फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट,शरबानी मुखर्जी, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर जैसे कलाकार नजर आए थे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

