सिनेमाघरों में गूंजी ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, ओपनिंग डे पर बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट

बॉर्डर 2 को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कमाई के मामले में इसने अभी से रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।
Border 2 Teaser Release

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बेताबी देखने को मिल रही थी। 1997 में जेपी दत्ता बॉर्डर लेकर आए थे और 29 साल बाद इसका सीक्वल देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड था।

फिल्म का एडवांस्ड बुकिंग कलेक्शन देखकर साफ़तौर पर पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसका कितना इंतजार है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग और ओपनिंग डे टिकट की बिक्री देखकर लग रहा है कि एक ही दिन में बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 का कमाल

‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसकी एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू कर दी गई थी। ओपनिंग डे के लिए थिएटर विंडो पर टिकट धड़ाधड़ बिक रही है। पहले ही दिन लाखों की टिकट बिक चुकी है और कमाई करोड़ों में पहुंच गई है।

अब तक कितनी हुई कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 को डॉल्बी साइन, IMAX, 4DX और 2D में रिलीज किया गया है। फिल्म को कुल 16221 शो मिले है। आदर्श की एक्साइटमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक 409117 टिकट बिक चुकी है।

इस टिकट बिक्री से बॉर्डर 2 ने 12.5 करोड़ की कमाई की है। वही ब्लॉक सीट्स के साथ इसका एडवांस कलेक्शन 17.5 करोड रुपए है। एडवांस में फिल्म ने जो कमाया है इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर धुरंधर के 28 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।

फिल्म की कहानी और कास्ट

फिल्म के सीक्वल की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर बनाई गई है। इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। सनी को लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह, वरुण को मेजर होशियार सिंह, अहान शेट्टी को लेफ्टिनेंट कमांडर एम एस रावत और दिलजीत दोसांझ को एयर फोर्स ऑफिसर निर्मलजीत सिंह की भूमिका में देखा जाएगा। मोना सिंह, अनया सिंह और सोनम बाजवा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews