बॉयफ्रेंड ने दिया राखी सावंत को धोखा! 2 घंटे तक रो-रो कर बिलखती रही पर नहीं आया…

rakhi sawant, adil durrani

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल वह बीते कई दिनों से अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) को लेकर सुर्ख़ियों में है। आए दिन सोशल मीडिया पर इन दोनों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं आए दिन राखी सावंत पैपराजी के सामने भी आदिल के साथ हंसी मजाक करती ही रहती है। लेकिन अभी हाल ही में राखी का एक वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें आदिल ने भी धोखा दे दिया है। दरअसल, इससे पहले मीका और रितेश उन्हें धोखा दे चुके हैं।

आदिल ने दिया धोखा –

राखी सावंत

जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत सज सवर कर आदिल को एयरपोर्ट पर लेने गई लेकिन वह नहीं आए। एयरपोर्ट पर राखी ने काफी समय तक इंतजार किया। उनके दिल का हाल बुरा हो गया लेकिन उनका बॉयफ्रेंड नहीं आया। ऐसे में कहा जा रहा है कि आदिल ने भी उन्हें धोखा दे दिया है।

Must Read : ट्रोल हो रहा ‘ब्रह्मास्त्र’ का केसरिया सॉन्ग, सामने आया रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का रिएक्शन

राखी सावंत ने पेपराजी के सामने आकर अपने दिल की बात बयां की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे, राखी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। यहां वह अच्छे से तैयार होकर सूट पहन कर और अपने बालों में हेयर एक्सटेंशन लगवा कर आई थी।

इस दौरान उन्होंने मेकअप भी किया हुआ था। लेकिन यहां एयरपोर्ट पर इंतजार करते करते और रोने से उनका मेकअप बिगड़ गया। ऐसे में राखी ने खुद पेपराजी को बताया कि वो एयरपोर्ट पर इंतजार करती रहीं लेकिन आदिल दुर्रानी अभी तक नहीं आया। इसके लिए वह 2 घंटे तक रोइ। और उनका मेकअप और काजल बिगड़ गया।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख फैंस को लग रहा है कि राखी को एक बार फिर से धोखा मिला है। आप वीडियो में सुन सकते है पेपराजी द्वारा भी कहा गया है कि एक बार वीडियो कॉल पर आदिल से बात कर लेना। तो राखी ने जवाब देते हुए कहा कि अब मैं उससे बात नहीं करूंगी। मैं कल भी मिलने गई थी लेकिन वो नहीं आया अब में नहीं करूंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews