BTS के नए गाने बटर (butter) ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 घंटों में व्यूज़ 4.9 मिलियन के पार।

BTS के नए गाने बटर (butter) ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 घंटों  में व्यूज़ 4.9 मिलियन के पार।

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | मशहूर K–pop बैंड के नए गाने ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। नए  गाने “बटर” (Butter) को फैंस ने इस कदर सराहा कि देखते ही देखते मात्र 13min में यूट्यूब(YouTube) पर इस गाने ने 10मिलियन (million) व्यूज़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चाहे गाने की लिरिक्स (lyrics) की बात करें या इसके वीडियो (video) की दोनों ही सेगमेंट (segment) में दर्शकों को यह गाना खूब लुभा रहा है। 5 घंटों में इसके व्यूज़ 45 मिलियन के पार होचुके हैं।

IPL 2021: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जून-जुलाई में हो सकते हैं आईपीएल के बचे मैच

आपको बता दें कि “BTS boy band” जिसको बेंगटन बॉयज (Bangtan boys) के नाम से भी जाना  जाता है एक सात सदस्यीय कोरियन (South korean) म्यूजिक बैंड है। 2010 से इस बैंड के सदस्यों ने साथ काम करना शुरू किया पर 2013 तक इन्हें कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिल सका। सन 2013 में “2 Cool 4 skool” नाम की एल्बम के साथ इन्होंनो अपना डेब्यू किया जिसका बाद इस ग्रुप ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।आलम यह है कि आज यह ग्रुप साउथ कोरिया देश की इकोनॉमी (economy) के लिए भी वरदान की तरह साबित हुआ है।सूत्रों की माने तो इस बैंड की वजह से साउथ कोरिया देश की इकोनॉमी को अब तक लगभग $3.6 बिलियन (बिलियन) का इजाफा हुआ है।

Viral Nude Video पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कही ये बात, बोलीं- ‘मुझे बहुत ट्रोल किया गया था’

अंग्रेजी भाषा में बटर (butter) BTS का दूसरा गाना है, पहला गाना 2019 में डायनामाइट(dynamite) भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था और जिसकी वजह से इस बैंड को पूरी दुनिया में शौहरत मिली थी। K-pop बैंड के फैंस जिनको BTS आर्मी (BTS ARMY) के नाम से जाना जाता है “बटर” गाने को इस कदर पसंद कर रहे हैं की ट्विटर पर आज यह ना केवल सबसे ऊपर ट्रेंडिंग लिस्ट में है बल्कि कुछ फैंस ने तो इसे “सॉन्ग ऑफ द ईयर”(SONG OF THE YEAR) का टाइटल भी दे दिया। ग्रुप के लीडर “RM” ने इस गाने को अपने सभी फैंस को डेडिकेट करते हुए गाने के वीडियो में शरीर से ARMY शब्द की आकृति भी बनाई।

https://www.youtube.com/watch?v=ni40tloHFrA

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews