BTS Video: सिद्धार्थ निगम के सवालों से कंफ्यूज हुई Shehnaaz Gill, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

BTS Video

BTS Video Viral: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और पहली बार में वह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी।

इसी बीच शहनाज का फिल्म के सेट से एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें BTS Video

शहनाज गिल का यह वीडियो किसी का भाई किसी की जान के सेट पर गाने Bathukamma की शूटिंग के दौरान का है। एक्ट्रेस राघव और सिद्धार्थ के साथ एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। तभी सिद्धार्थ उनसे पूछते हैं कि ऐसा कौन सा गेट है जिससे बाहर नहीं निकल सकते।

View this post on Instagram

A post shared by NAAZ (@shehnaaz_pure_27)

इस पर राघव जवाब देते हुए कहते हैं कोलगेट, जिसपर सिद्धार्थ कहते हैं कि मैं उनसे पूछ रहा हूं। सिद्धार्थ दूसरा सवाल करते हुए कहते हैं कि ऐसी कौन सी सिटी है जहां आप नहीं जा सकती हैं। शहनाज पहले हैदराबाद कहती हैं हालांकि, यह गलत जवाब होता है और इसके बाद वह सोच में पड़ जाती हैं। कुछ देर बाद वो जवाब देते हुए कहती हैं इलेक्ट्रिसिटी। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी किसी का भाई किसी का जान

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, अभिमन्यु सिंह, जस्सी गिल, विजेंद्र सिंह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इसके बाद भाईजान की टाइगर 3, किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews