Cadbury Dairy Milk : इस ट्विस्ट ने 90’s के विज्ञापन को दिया नया रंग, तेजी से हो रहा वायरल

Cadbury Dairy Milk : इस ट्विस्ट ने 90’s के विज्ञापन को दिया नया रंग, तेजी से हो रहा वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी के बचपन की यादों में टॉफी और चॉक्लेट्स की मिठास घुली हुई है। उनमें भी खास तौर पर कैडबरी डेयरी मिल्क (Cadbury Dairy Milk) का स्वाद भला कैसे भुलाया जा सकता है। जितनी टेस्टी ये चॉकलेट होती थी, उतने ही शानदार उसके विज्ञापन (Dairy Milk Advertisement) होते थे। याद कीजिए 90 के दशक के वो विज्ञापन जो टीवी पर धूम मचाते थे और जिनकी टैगलाइन थी “असली स्वाद ज़िंदगी का।”

चौराहे पर डांस करने वाली लड़की ने मांगी माफी, पुलिस के सामनें बोली, मुझे माफ़ करें

इन्हीं में एक बेहद दिलचस्प ऐड था जिसमें क्रिकेट मैच चल रहा है और बैट्समैन के सेंचुरी लगाने पर उसकी गर्लफ्रेंड ग्राउंड पर आकर डांस करती है। ये बेहद अपीलिंग विज्ञापन था और यंगस्टर्स में इसे लेकर खासा क्रेज़ था। अब एक अरसे बाद कैडबरी ने उसी विज्ञापन को एक ट्विस्ट के साथ पेश किया है, जो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पूरा सीन वही रखा गया है, लेकिन इस बार क्रिकेट का बल्ला थामने वाली एक लड़की है और उसके 100 रन पूरे होने पर क्रिकेट ग्राउंड में डांस करने वाला एक लड़का। वीडियो में दिखाया है कि महिला क्रिकेट मैच चल रहा है। यहां क्रिकेटर के 99 रन हो चुके हैं और वो अगली गेंद पर जोरदार शॉट लगाती है जो सिक्सर में बदल जाता है। इसके बाद ऑडियंस में बैठा उसका दोस्त प्ले ग्राउंड पर आकर डांस करने लगता है और आखिरी में दोनों को कैडबरी चॉकलेट खाते हुए दिखाया गया है।

दरअसल, ये सिर्फ विज्ञापन नहीं..हमारे समाज में हो रहे परिवर्तन और जेंडर इक्वेलिटी का भी एक उदाहरण है। इस विज्ञापन से ये मैसेज दिया गया है कि अब लड़कियां भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और अच्छी बात ये है कि इसे समाज का साथ, सहयोग और सराहना भी मिल रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में ये विज्ञापन एक बेहतरीन उदाहरण है। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ट्वीट के जरिए कैडबरी के इन नए ट्विस्ट वाले ऐड की सराहना की है। वहीं ओगिल्वी के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख कार्तिक श्रीनिवासन ने ट्विटर पर इस नए विज्ञापन की तारीफ की है और कहा है कि ये एक सरल और स्पष्ट मोड़ जिसका अरसे से इंतजार था, इसके लिए बहुत बधाई।

https://twitter.com/beastoftraal/status/1438725960354779143?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews