प्रणित मोरे के 370 की बिरयानी विवाद पर जमकर भड़के सेलेब्स, कॉमेडियन को सुनाई खरीखोटी

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो पर मचे 370 की बिरयानी वाले बवाल पर सेलेब्स जमकर भड़क गए हैं। एल्विश यादव से लेकर कुशा कपिला सभी नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
Pranit More

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में शुरू हुई 370 रुपए बिरयानी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमांशु जांगड़ा नाम के वेब डेवलपर ने कॉमेडियन के शो में जो बातें कही वह लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इस पर प्रणित का मजाक करना आग में घी डालने के बराबर हो गया है। सोशल मीडिया पर इस बात की कड़ी आलोचना की जा रही है।

इस पूरा मामले की बात करें तो एक वेब डेवलपर ने प्रणित के शो में अपनी फीमेल दोस्त को 370 की बिरयानी खिलाने के बाद बदले में फिजिकल इंटीमेसी की उम्मीद होने की बात की थी। वो कुछ ऐसी बातें कहते नजर आए थे जो किसी भी महिला को ऑब्जेक्टिफाई करने के बराबर है। इस मामले पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सिलेब्रिटीज को भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए देखा गया। चलिए जान लेते हैं कि किसने इस मुद्दे पर क्या कहा है।

बिरयानी दम पर बनी थी और कंट्रोवर्सी इगो पर

इस मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि 370 की बिरयानी ने दो चीज एक्सपोज कर दी है। एक तो आदमी को लगा कि कंसेंट का एमआरपी होता है और एक कॉमेडियन को लगा कि हर अनकंफरटेबल साइलेंट को लाफ्टर ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी लेकिन कंट्रोवर्सी इगो पर।

रश्मि देसाई की फटकार

इस मामले में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई को प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को फटकार लगाते हुए देखा गया था। उन्होंने लिखा प्रफुल्ल भाई यह कॉमेडी नहीं है कोई ढंग की बातचीत नहीं है। इसमें कोई कंटेंट नहीं है और ना ही क्रिएटिविटी। लोग ऐसी बातें तब करते हैं जब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता। प्रणित ना तो कोई कलाकार है और ना ही कॉमेडियन। उनकी वजह से कोई बिरादरी को ट्रोलिंग झेलना पड़ती है जबकि असली कलाकारों का इस पर गलत असर पड़ता है। इस लड़के की नौकरी भी चली गई मुझे लगता है कि प्रणित के शो बंद होना चाहिए।

भड़की कुशा कपिला

कुशा कपिला हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस मामले पर उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटिया कॉमेडी को खुलकर एक्सपोज करो डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने बकवास की है तो उसे अच्छे से जवाब देना जरूरी है। महिलाओं पर इस तरह के मजाक करना और ऐसे वीडियो अपलोड करना सोच समझ कर लिया गया फैसला होता है। यह कॉमेडी नहीं बल्कि लोगों का रिएक्शन पाने के लिए बनाया गया कंटेंट है।

मल्लिका दुआ का रिएक्शन

इस मामले पर कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को कड़ी फटकार लगाते हुए कई बातें बोली है। इतना ही नहीं उन्होंने शो में आई एक महिला डॉक्टर के बयान पर भी गुस्सा जाहिर किया है। मल्लिका ने कहा एक बात साफ कर दूं वो कोई कॉमेडियन, कॉमिक और आर्टिस्ट नहीं है। उसके साथ कोई लड़की डेट पर नहीं गई थी यह तो खुद पांच बार ऑटो के लिए रिजेक्ट होता है। इसकी जेब में 370 क्या 30 रुपए भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा गालियां रुकनी नहीं चाहिए।।इतना ही नहीं वो महिला डॉक्टर पर भड़ास निकालती नजर आई।

इस मामले पर बिग बॉस 19 में प्रणित के साथ नजर आई मालती चहर से लेकर कृति खरबंदा, इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस डॉली सिंह, सुतापा सिकंदर सहित कई सेलेब्स को अपनी राय रखते देखा गया। सभी ने प्रणित और हिमांशु को जमकर लताड़ा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews