Champion OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मगर IMDb पर 7.5 रेटिंग, 29 जनवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी यह फिल्म

तेलुगु पीरियड ड्रामा 'चैम्पियन' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। रोशन मेका स्टारर यह फिल्म 29 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Champion OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मगर IMDb पर 7.5 रेटिंग, 29 जनवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी यह फिल्म

रोशन मेका अभिनीत पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा ‘चैम्पियन’ अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद, अब यह फिल्म 29 जनवरी 2026 से Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म को तेलुगु के अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकेगा। जिन दर्शकों ने इसे बड़े पर्दे पर मिस कर दिया था, वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। IMDb पर फिल्म को 7.5 की रेटिंग मिली है, जो इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की मजबूती को दर्शाती है।

आजादी के बाद की कहानी

इस फिल्म की कहानी 1948 के दौर में सेट की गई है, जब भारत को आजादी मिल चुकी थी। फिल्म का मुख्य पात्र माइकल विलियम्स (रोशन मेका) है, जो एक बेकरी में काम करता है लेकिन उसका सपना लंदन के मैनचेस्टर फुटबॉल क्लब के लिए खेलना है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसके पिता का अतीत उसके सपनों के आड़े आ जाता है।

लंदन जाने की जद्दोजहद में माइकल एक गैर-कानूनी काम करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसके बाद फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा से बदलकर एक थ्रिलर का रूप ले लेती है, जहां नायक को निजामों और रजाकारों के शासन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म में अनस्वरा राजन, के के मेनन और नंदमुरी कल्याण चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रहा था यह हाल

बजट और कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘चैम्पियन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण लगभग 40-45 करोड़ रुपये के बजट में हुआ था। हालांकि, कमाई के मामले में यह पिछड़ गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में केवल 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें भारत से होने वाली कमाई 12 करोड़ रुपये से कुछ अधिक थी। खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते इसे फ्लॉप घोषित किया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews