Indian Police Force की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें कब होगी OTT पर एंट्री

Indian Police Force

Indian Police Force: रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक फेमस डायरेक्टर है और उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा उत्साह का माहौल देखा जाता है। शानदार फिल्म प्रोजेक्ट के अलावा इन दिनों उन्हें अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ पर काम करते हुए भी देखा जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की इस शानदार वेब सीरीज की रिलीज डेट हाल ही में सामने आई थी और बताया जा रहा था कि इसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब आ रही खबरों में यह बताया जा रहा है कि इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और इसके पीछे खास वजह भी है।

क्यों बढ़ाई गई रिलीज डेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी की इस अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर अब तक कई सारे अपडेट सामने आए हैं। बीते दिनों रिलीज डेट सामने आने के बाद अब तक नई खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की रिलीज डेट को इसलिए आगे बढ़ाया गया है क्योंकि दिवाली के मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा फिलहाल दर्शकों में क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर एक्साइटमेंट देखी जा रही है। मेकर्स इन दोनों ही चीजों के साथ किसी भी तरह का क्लेश नहीं चाहते हैं इसलिए अब इसे दिवाली के बाद पेश किया जाएगा।

कब आएगी Tiger 3

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘टाइगर 3’ की बात करें तो यह दिवाली के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इसे 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी इसी तारीख के आसपास रिलीज की जाने वाली थी लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए दिवाली तक का इंतजार करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews