रिलीज हुआ Chatrapathi का फर्स्ट लुक पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Chatrapathi

Chatrapathi Remake: बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके प्रभास और एसएस राजामौली की फिल्म छत्रपति ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। डायरेक्टर के शानदार डायरेक्शन और प्रभास के एक्शन ने इस फिल्म को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया था।

इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है जिसमें प्रभास की जगह तेलुगु हीरो बेलमकोंडा साई श्रीनिवास नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है और मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

इस दिन रिलीज होगी Chatrapathi

इस फिल्म की शूटिंग बहुत दिनों पहले ही पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म की यूनिट में रिलीज डेट की घोषणा नहीं की थी लेकिन अब पोस्टर के साथ इसके रिलीज होने की तारीख भी सामने आ चुकी है।

फैंस को समर गिफ्ट देते हुए 12 मई 2023 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान किया गया है। फिल्म का निर्देशन टॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक वीवी विनायक कर रहे हैं और हिंदी रिमेक ने बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर उम्मीद की किरण जगा दी है।

छत्रपति में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर श्रीनिवास नजर आने वाले हैं और उनके अपोजिट नुसरत भरुचा जैसी टैलेंटेड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा कई अन्य कलाकार इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं।

बड़े बजट की है फिल्म

लक्ष्मी, आदर्श, कैदी नंबर 150 जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर वीवी विनायक के बेहतरीन निर्देशन में पेन स्टूडियो बड़े बजट के साथ इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड के लोग इस पर क्या रिएक्शन देते हैं और फैंस इस फिल्म को कितना पसंद करेंगे।

सोशल मीडिया पर छाया #Chatrapathi

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें श्रीनिवास दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।

शर्टलेस एक्टर के एक हाथ में पानी का लोटा दिखाई दे रहा है और वह किसी नदी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा घने बादल और उठती लहरों के बीच फिल्म की रिलीज डेट नजर आ रही है।

पोस्टर में श्रीनिवास चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि यह तस्वीर पीछे से ली गई है। उनकी बॉडी को देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और वह जबरदस्त एक्शन दर्शकों के सामने परोसने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तो शुरू हो चुका है लेकिन यह सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाती है यह इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews