
शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। इन दोनों कलाकारों को कॉकटेल 2 में देखा जाने वाला है। यह शूटिंग शुरू कर चुके हैं और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। जब भी किसी फिल्म को लेकर चर्चा होती है या उसकी शूटिंग शुरू होती है तो दर्शक उसके फोटो वीडियो जल्द से जल्द देख लेना चाहते हैं।
कॉकटेल 2 को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है क्योंकि इसमें केवल शाहिद और कृति ही नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना भी दिखाई देने वाली हैं। अब फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जिसने इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम किया है।
कॉकटेल 2 से लीक हुआ वीडियो
कॉकटेल 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के सेट से तीनों स्टार्स की झलक सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये बिहाइंड द सीन वीडियो है जिसमें शाहिद कपूर और कृति को कूल अंदाज में देखा जा सकता है। इटली में यह दोनों फिल्म का सीन शूट करते हुए दिखाई दिए। शाहिद ने लाल और सफेद प्रिंट का शॉर्ट शॉर्ट्स के साथ पहना है और कृति को रंगीन शर्ट और फ्रिज स्कर्ट में बिकीनी टॉप पहने देखा जा सकता है।
#ShahidKapoor and #KritiSanon shooting for #Cocktail2 in Italy! ❤️🔥 pic.twitter.com/GkEDOwCxAf
— CINEINFINITY (@cine_infinity) September 17, 2025
रश्मिका का दिखा अलग अंदाज
केवल वीडियो ही नहीं कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। इन तस्वीरों के बारे में लिखा है आखिरकार रश्मिका मंदाना का कॉकटेल 2 से लुक सामने आ गया। ऐसा लग रहा है कि उनका हेयरकट अलग होने की वजह से वह पहले से अलग दिख रही हैं। मैं उनके लुक्स को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।
Finally #RashmikaMandanna ‘s look unveiled from #Cocktail2 😍💫
I would say that she’s looking different bcz of the haircut in this movie…i am so excited to see more leaks hehehe 😋♥️#KritiSanon #ShahidKapoor pic.twitter.com/ahe5bolToU— ʀᴀꜱʜᴍɪᴋᴀ ꜰᴀɴ ᴜᴍᴀɪᴅ💕 (@rashmikasreign) September 17, 2025
कब आएगी Cocktail 2
कॉकटेल 2 में पहली बार होगा जब रश्मिका और शाहिद एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कृति के साथ वह पहले भी काम कर चुके हैं और उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म रिलीज कब की जाएगी फिलहाल इसकी तारीख सामने नहीं आई है। ऐसा कहां जा रहा है कि यह 2026 में रिलीज हो सकती है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

