कुछ ही मिनटों में बिक गई कोल्डप्ले के अहमदाबाद कॉन्सर्ट की टिकट, फैंस को फिर निराशा लगी हाथ

कोल्डप्ले का चौथा और बोनस कॉन्सर्ट आमदाबाद में होना है। इसके लिए शनिवार दोपहर को बुकिंग शुरू हो गई। लेकिन एक बार फिर इसकी टिकट को लेकर लोगों को निराशा हाथ लगी है। दरअसल जैसे ही टिकट बिकना शुरू हुए इसे खरीदने की लंबी कतारे लग गई।
कुछ ही मिनटों में बिक गई कोल्डप्ले के अहमदाबाद कॉन्सर्ट की टिकट, फैंस को फिर निराशा लगी हाथ

कोल्डप्ले का चौथा और बोनस कॉन्सर्ट आमदाबाद आयोजित होना है। ऐसे में लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि इस उत्साह के बीच एक बुरी खबर फिर फैंस को मिली है। दरअसल शनिवार दोपहर जैसे ही इस कॉन्सर्ट के टिकेट बिकना शुरू हुई, वैसे ही लोगों ने जमकर इसे खरीदना शुरू कर दिया। जिसके चलते कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गई और बुकिंग फुल हो गई। वहीं इससे नाराज होकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

कुछ ही मिनट में इसकी बुकिंग फुल हो गई। इसकी टिकट बिक्री BookMyShow पर की गई। लोगों ने इसके लिए लंबा इंतज़ार किया। दरअसल लोगों द्वारा इसे पाने की जमकर कोशिश की गई, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

सोशल मीडिया पर कोल्डप्ले ने दी जानकारी

दरअसल टिकट बिक्री की तारीख आज यानी 16 नवंबर रखी गई थी। वहीं इसका समय आज दोपहर 1 बजे का रखा गया था। इसकी जानकारी कोल्डप्ले द्वारा दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कोल्डप्ले ने अपने अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट की बुकिंग की जानकारी दी। उन्होंने समय बताते हुए पोस्ट किया कि “हम हमारे सेकंड शो की तारीख का एलान कर रहे हैं… हमारा शो अहमदाबाद में 26 जनवरी 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, इसकी टिकट आज दोपहर 1 बजे बुक की जा सकेगी।”

फैंस ने जताई नाराजगी

दरअसल इस पोस्ट के जारी होते है लोगों में बुकिंग को लेकर उत्साह देखा गया। हालांकि जब बुकिंग ओपन हुई तो कुछ ही समय में इसकी सभी टिकट बिक गई। जानकारी के अनुसार बुक माय शो पर टिकटों की बिक्री हो जाने के बाद वेटिंग लिस्ट दे दी गई। कई लोगों को 3 लाख तक की वेटिंग लिस्ट दी गई। जिसे लेकर एक बार फैंस ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर्स ने वेटिंग लिस्ट नंबर को उसकी JEE मेन की रैंक बता दिया। दरअसल यूजर ने कहा कि इस नंबर को बार बार देखने से ऐसा लग रहा है कि यह मेरी JEE मेन रैंक है। हालांकि इस शो को लेकर उत्साह इसलिए भी है क्योंकि BookMyShow अहमदाबाद कॉन्सर्ट को कोल्डप्ले के करियर का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट बता रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews