लॉरेंस बिश्नोई और Salman Khan की कंट्रोवर्सी के बीच फैंस को बड़ा झटका, Singham Again में नहीं दिखेगी चुलबुल पांडे की अदाकारी

दिवाली के अवसर पर अजय देवगन की सिंघम अगेन धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो होने वाला था, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के साथ बढ़ते विवाद को लेकर मूवी और फैंस को झटका लग गया है।
Salman Khan

Salman Khan : इन दिनों खबरों में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का नाम काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। गैंगस्टर का नाम महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले के बाद एक बार फिर से लाइमलाइट में आ चुका है, जिससे बॉलीवुड में अफरा तफरी मची हुई है। दरअसल, लॉरेंस लगातार अभिनेता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी बीच सूत्रों से हवाले से जानकारी मिली है कि सलमान खान सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म “सिंघम अगेन” में कैमियो करते नजर नहीं आएंगे। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

दिवाली के अवसर पर अजय देवगन की सिंघम अगेन धमाल मचाने वाली है, जिसे लेकर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने तैयारी कर ली है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो होने वाला था, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के साथ बढ़ते विवाद को लेकर मूवी और फैंस को झटका लग गया है।

सलमान खान ने कैंसल की शूटिंग

अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिलहाल सलमान खान से इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं करना चाहते हैं। मीडिया सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अब वह फिल्म बिना सलमान खान के कैमियो के ही करेंगे। वहीं, बीते 18 अक्टूबर को फिल्म सेंसर बोर्ड में सब्मिट कर दी गई है। ऐसे में यह काफी बड़ा झटका माना जा सकता है। हालांकि, फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। मेर्क्स ने सलमान खान के कैमियो ना करने को लेकर कोई ऑफीशियली जानकारी नहीं दी है। दरअसल, सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त की हत्या के बाद 1 एक दिन के शूट शेड्यूल को कैंसिल कर दिया है, जो कि मुंबई के गोल्डन टोबैको में किया जाना था।

अजय-कार्तिक होंगे आमने-सामने

बता दें कि दिवाली के दिन ही कार्तिक आर्यन की फिल्म “भूल भुलैया 3” भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में सलमान खान का कैमियो उनके फिल्म पर भारी पड़ सकता था, लेकिन अब ऐसी कयास लगाई जा रही है कि हो सकता है अब दोनों फिल्म की बराबर टक्कर हो। दोनों फिल्मों के मेर्क्स लगातार अपने मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन आमने-सामने होंगे, जो कि काफी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, यह दिलचस्प भी होने वाला है। एक तरफ एक्शन मूवी तो वहीं दूसरी तरफ रोमांश के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का फैंस को काफी इंटरटेन करने वाला होगा। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल मचा सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews