रजनीकांत की फिल्म Coolie की कहानी लीक! इस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कहानी रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। कहानी देख कर दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं।
Coolie

रजनीकांत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जो देशभर के दर्शकों के फेवरेट हैं। उनकी आने वाली हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर की अगली फिल्म ‘कुली’ को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चाओं का दौर जारी है। ये इस साल रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को देखा जाने वाला है। इस फिल्म के बारे में लगातार चर्चाएं हो रही थी और मेकर्स भी इन्हें नहीं रोक रहे थे और जमकर प्रमोशन किया जा रहा था। हालांकि, अब फिल्म की कहानी से पर्दा उठ चुका है। ऐसा लग रहा है कि अब मेकर्स को नुकसान होने वाला है।

लीक हुई कुली की स्टोरी (Coolie)

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि ‘कुली’ की कहानी लीक हो गई है। फिल्म का जो प्लॉट सामने आया है उसमें बताया गया है कि रजनीकांत सोने के तस्कर का रोल निभाने वाले हैं। इसके लिए वो घड़ियों का इस्तेमाल करते हैं और अपने गिरोह को वापस मार्केट में जगह दिलाने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि ये कहानी Fandango और लेटरबॉक्सड नाम की वेबसाइट पर लीक हुई है।

कैसा है रजनीकांत का किरदार

इन प्लेटफॉर्म्स पर कहानी में रजनीकांत के कैरेक्टर का नाम देवा बताया गया है। सोने की स्मगलिंग करने के अलावा वह अपनी जवानी में की गई गलतियों को बुढ़ापे में सुधारने की कोशिश करता नजर आएगा। देवा की पूरी कहानी उथल-पुथल से भरी हुई नजर आएगी। इस दौरान फिल्म में एक्शन और अपराध की दुनिया भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फैंस खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने इसपर रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही यह बताया है कि यह ही असली कहानी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews