इस साउथ क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में है भरपूर सस्पेंस, OTT पर मचा रही है धमाल

अगर आपको क्राइम थ्रिलर, सीरियल किलर और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज देखना पसंद है, तो साउथ की ‘Auto Shankar’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। यह सीरीज जी5 पर मौजूद है और 10 एपिसोड में एक दरिंदे की खौफनाक सच्ची कहानी को दिखाती है। जानिए क्यों इसे मिस नहीं करना चाहिए।
इस साउथ क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में है भरपूर सस्पेंस, OTT पर मचा रही है धमाल

साउथ सिनेमा अपनी अलग और दमदार कहानी कहने की स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में 2019 में आई वेब सीरीज ‘Auto Shankar’ ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। यह सीरीज एक सीरियल किलर गौरी शंकर की जिंदगी पर आधारित है, जो 1970 से 80 के दशक के बीच चेन्नई में एक्टिव था।

10 एपिसोड में फैली यह कहानी एक ऐसी सच्चाई को दिखाती है जिसे देखकर आपकी रूह कांप सकती है। क्राइम, ड्रग्स, वेश्यावृत्ति और पुलिस-पॉलिटिक्स के बीच घूमती यह सीरीज आपको आखिरी एपिसोड तक बांधकर रखती है।

साउथ की बेस्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज

अगर आप क्राइम बेस्ड कंटेंट के शौकीन हैं तो ‘Auto Shankar’ आपके लिए परफेक्ट है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह एक मामूली ऑटो ड्राइवर धीरे-धीरे खतरनाक सीरियल किलर बन जाता है। उसकी जिंदगी में ड्रग्स, सेक्स रैकेट और राजनीति का गंदा खेल कैसे शामिल हो जाता है, ये देखने लायक है। सीरीज का हर एपिसोड आपको असली घटनाओं की झलक देता है और इसी वजह से यह बनावटी नहीं लगती। इस सीरीज में लीड रोल निभा रहे एक्टर अप्पानी शरथ ने ‘गौरी शंकर’ के किरदार को इतनी बारीकी से निभाया है कि आप उनके अभिनय की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। ज़ी5 पर मौजूद यह सीरीज आज भी OTT Most Watch Series की लिस्ट में शामिल है और इसे IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली है।

क्या है कहानी?

‘Auto Shankar’ केवल एक सीरियल किलर की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस सिस्टम पर भी सवाल उठाती है जो वक्त रहते ऐसे अपराधियों को रोक नहीं पाता। चेन्नई में 18 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम देने वाला ये गैंगस्टर पुलिस की नजरों से कैसे बचता रहा, ये सीरीज आपको विस्तार से दिखाती है। इसमें न सिर्फ अपराध दिखाया गया है, बल्कि उस दौर की सामाजिक और राजनीतिक हकीकत को भी बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारा गया है। नशे, वेश्यावृत्ति और भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे कैसे एक आम आदमी खून की होली खेलने लगता है, ये इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews