Dipika Chikhlia Video: पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर सीता बनी दीपिका, भगवा साड़ी पहनकर किया तुलसी पूजन

Dipika Chikhlia Video: पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर सीता बनी दीपिका, भगवा साड़ी पहनकर किया तुलसी पूजन

Dipika Chikhlia Video : फिल्म आदिपुरुष 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जिसे ओम राउत के डायरेक्शन में बनाया गया है। बता दें कि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही डायलॉग को लेकर विवादों में फंसी हुई है। इसके बावजूद, मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है लेकिन फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए इसके डायलॉग को घटिया बताया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं, लोगों ने इसमें फिल्माए गए कुछ सीन और डायलॉग को बैन कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई है। इसी कड़ी में रामानंद सागर के रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

देखें वीडियो

इस वीडियो में दीपिका भगवा वस्त्र पहने दिख रही हैं, जो धार्मिक मान्यताओं और श्रीराम-सीता की एकात्मता के प्रतीक है। जिसमें वे तुलसी का पूजन कर रही हैं जो हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मान्यताओं में से एक है और श्रीराम की पूजा आराधना करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में “राम सिया राम” का गीत बज रहा है। इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “On Public Demand!”, मेरे द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं…मैं…सीता जी के रूप में…इससे ज्यादा नहीं मांग सकती थी।’

4 मिलियन यूजर ने देखा

जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो दीपिका चिखलिया की अद्भुत अभिनय को पुनर्जीवित कर रही है। लोग उनकी इस खुब सराहना कर रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, उनके प्रशंसकों द्वारा आदर्श सीता माता को कमेंट्स किए जा रहे हैं। जिसे महज 24 घंटों में 4 मिलियन यूजर द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही, लोग अपनी पूरी आस्था के साथ कमेंट कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि सीता के रोल में आपकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. आप सब पर भारी हैं, जय हो सीता माता जी। तो एक अन्य यूजर ने लिखा,  Actual reflection of Sita mata..आपका किरदार कोई नहीं निभा सकता…।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews