रॉकी रानी की प्रेम कहानी देखने पहुंची Deepika Padukone, अलग अंदाज में किया पति के फिल्म का प्रमोशन

Deepika Padukone And Ranveer Singh

Deepika Padukone And Ranveer Singh Video : आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दो दिन पहले यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म करण जौहर द्वारा डायरेक्ट की गई है। फिल्म में एक लव-स्टोरी का पोर्ट्रेट किया गया है। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि करण ने बतौर निर्माता 7 साल बाद इंडस्ट्री में वापसी की है। वैसे तो करण द्वारा बनाई गई लव कैमस्ट्री हर बार कुछ अलग छाप तो छोड़ती ही है। साथ ही, लोगों के जहन में सालों-साल तक वो मूवी हिट रहती है।

मूवी का किया प्रमोशन

इसी कड़ी में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने PVR पहुंचे। इस दौरान दीपिका अलग अंदाज में नजर आईं और रणवीर के फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया। दरअसल, कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मूवी देखने पहुंचे।

कूल लुक में दिखा कपल

इस दौरान दीपिका पादुकोण को डेनिम लुक में देखा गया। उन्होंने रणवीर सिंह की कस्टमाइज्ड जैकेट भी कैरी की हुई थी। कैमरे के सामने अभिनेत्री ने कई तरह के पोज में फोटो भी खिचवाएं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में नजर आएं, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट लग रहे थे। उनके काले रंग की हुड वाली स्वेटशर्ट, मैचिंग ट्राउजर, फेस मास्क, बीनी कैप और सनग्लासेस वेरीफाइड उनके इस लुक को कूल बना रहे थे। इस तरह के आउटफिट का उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। बता दें कि रणवीर अपने प्रशंसकों के बीच स्टाइल आइकन हैं।

फिल्म ने 2 दिन में की इतनी कमाई

फिल्म के बजट की बात करें तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन मूवी ने 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को 16 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने दो दिन में कुल 27.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews