Deepika Padukone ने खास अंदाज में मनाया बेटी दुआ का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी बेटी दुआ का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऐक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी नन्ही बेटी दुआ का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बॉलीवुड के सितारे जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनके बच्चों की भी होती है। दुआ का चेहरा भले ही दुनिया ने ना देखा हो लेकिन उनके बारे फैंस हर कुछ जान लेना चाहते हैं। दुआ के 1 साल होने का जश्न इन दोनों सितारों ने खास अंदाज में मनाया है।

अगर दर्शक दुआ के बारे में कुछ जान पाए हैं तो वह केवल उनके दो नन्हे कदम है। जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने बेटी के इस दुनिया में आने की जानकारी फैंस को दी थी। सोशल मीडिया पर अब इस कपल ने बेटी के बर्थडे कटिंग की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि इन्होंने अपनी बेटी के लिए खास केक बनवाया था।

रणवीर-दीपिका की बेटी का बर्थडे केक

8 सितंबर को दीपिका पादुकोण की बेटी का पहला बर्थडे था। इस खास मौके पर दोनों कलाकार सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इन्होंने दुआ के बहुते पर चॉकलेटी केक कट किया है।

Deepika Padukone ने कैप्शन में जताया प्यार

दीपिका पादुकोण ने खूबसूरत चॉकलेटी बर्थडे केक की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा मेरे प्यार की भाषा बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना। एक्ट्रेस के कैप्शन से जाहिर है कि दीपिका ने बेटी के जन्मदिन पर बाहर से केक मंगवाने की जगह अपनी कुकिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए खुद ही स्पेशल केक तैयार किया है। एक्ट्रेस के इस अंदाज की सभी तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस पर जमकर लाइक कमेंट आ रहे हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो सिंघम अगेन के बाद से वह ब्रेक पर चल रही है। इसी बीच उन्होंने बेटी दुआ को भी जन्म दिया है। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म लेकर आ रही है जिसका निर्देशन इटली कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार दिखाई देने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews