सोशल मीडिया पर छाया दीपिका पादुकोण का नया वीडियो, इशारों-इशारों में ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में देखा गया था। यहां पर इस कपल को अपने रिश्ते और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में बातें करते हुए देखा गया था। यहां दीपिका ने यह बताया था कि रणवीर सिंह से मिलने के बाद वह एक कैजुअल रिलेशनशिप में रहना चाहती थी और एक्टर के साथ आने से पहले उन्होंने कई लोगों को डेट भी किया था। उनका यह बयान सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें उनके अंदाज को देखकर यह साफ लग रहा है कि उन्हें ट्रोलर्स की उन्हें कोई परवाह नहीं है।

दीपिका ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस वीडियो के साथ उन्होंने उसे ऑडियो को उपयोग किया है जिसमें एक औरत की आवाज आती है “इतनी सुंदर इतनी सुंदर बिल्कुल wow लग रही हो।” इस वीडियो को बनाते हुए एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखने लायक है। वीडियो में उन्होंने सिल्वर रंग का खूबसूरत गाउन पहना है और उनका लुक काफी जबरदस्त है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा बिल्कुल Wow लग रही हो।

रणवीर ने किया कमेंट

दीपिका पादुकोण की यह वीडियो सामने आने के बाद इस पर उनके पति रणवीर सिंह का रिएक्शन भी सामने आया और वह हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं करण जौहर में भी इस पर कमेंट किया और लिखा मैं जुनूनी हूं, मुझे यह बहुत पसंद है। इसके अलावा दीपिका की बहन ने भी यहां कमेंट किया है। वहीं दीपिका को चाहने वाले फैंस भी उनकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दीपिका को ट्रोल करने वाले लोगों को लताड़ भी लगाई है और उनके अंदाज को जबरदस्त बताया है।

कैजुअल रिलेशन में थे दीपिका रणवीर

दीपिका पादुकोण हाल ही में उसे समय चर्चा में आ गई थी जब उन्हें यह कहते हुए देखा गया था कि शादी से पहले वह रणबीर के साथ कैजुअल रिश्ते में थी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ समय के लिए अकेले रहना चाहती थी क्योंकि मैं मुश्किल रिश्ते से बाहर आई थी। मैं एक ऐसे वक्त में थी जब मैं किसी के साथ नहीं आना चाहती थी मैं कमिटेड नहीं होना चाहती थी। यह सब कुछ मुझे अच्छा लगा और मैंने तब तक उसे कमिटमेंट नहीं दी जब तक उसने मुझे प्रपोज नहीं किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews