कल्कि 2898 में सई पल्लवी ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस? मेकर्स को लग रहीं हैं परफेक्ट

फिल्म कल्कि में दीपिका पादुकोण के किरदार Sum 80 को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस तो फिल्म से बाहर हो गई है लेकिन अब उनकी जगह सई पल्लवी के आने की खबरें सामने आ रही है।
Deepika Padukone

साल 2024 में नाग अश्विन अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी लेकर आए थे। अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण को हमसे बाहर कर दिया क्या और अब बताया जा रहा है कि उन्हें रामायण एक्ट्रेस सई पल्लवी रिप्लेस करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है की फिल्म में दीपिका के Sum 80 वाले किरदार को अब सई आगे लेकर जाएंगी। हालांकि इस बारे में अब तक मेकर्स की ओर से किसी भी तरह के अनाउंसमेंट नहीं की गई है। दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद से ही नई एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है।

दीपिका ने की थी 20 दिन शूटिंग

सितंबर 2025 में दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हुईं। उसके बाद उन्हें कल्कि के सीक्वल से भी बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने करी 20 दिनों तक शूटिंग की थी। इसके बाद फीस बढ़ाने की मांग और काम के घंटे काम करने की बात की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

सई पल्लवी के नाम पर चल रहा विचार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टीम दीपिका की जगह सई पल्लवी को लेने का विचार कर रही है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। मैं कल उसको ऐसा लग रहा है कि दीपिका के किरदार में एकदम फिट बैठेंगी। हालांकि, अब तक ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।

दीपिका ने रखी थी डिमांड

फिल्म में दीपिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था और वह कहानी से गहरे तरीके से जुड़ा भी हुआ है। फिल्म से एक्ट्रेस को बाहर के जाने का मामला कब शुरू हुआ जब उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट करने के डिमांड रखी। एक्ट्रेस का कहना था कि अपनी बच्ची के साथ वह काम के लिए केवल 8 घंटे निकलना चाहती हैं। इस मुद्दे पर लंबे समय तक इंडस्ट्री में बहस भी चली थी। हालांकि कुछ समय बाद मेकर्स ने एक्ट्रेस के फिल्म से एग्जिट होने की खबर फैंस को दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews