Deepika Padukone की सोशल मीडिया पोस्ट बनी चर्चा का विषय, पति रणवीर के बारे में कही ये बातें

Deepika Padukone

Deepika Padukone Instagram Post: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में होती है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेती है और लोग इन्हें परफेक्ट कपल कहते हैं। हालांकि, इन दोनों के रिश्ते के बारे में बीच-बीच में कोई ना कोई अफवाह भी आती रहती है लेकिन उससे इनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों कभी किसी इवेंट के दौरान एक दूसरे पर प्यार लुटा देते हैं तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी फीलिंग फीलिंग्स जाहिर कर देते हैं।

अब एक बार फिर यही नजारा देखने को मिला है जब दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर और अपने पति रणवीर सिंह पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए जमकर प्यार लुटाया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति की जमकर तारीफ की है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर पर लुटाया प्यार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही खबरों का हिस्सा रहते हैं। बीते कई दिनों में एक नहीं बल्कि कई बार यह खबरें सामने आ चुकी है कि दोनों के रिश्ते खराब हो गए हैं और सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, कपल हर बार किसी ने किसी तरीके से इन खबरों को झूठा साबित कर देता है। अब दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने रणवीर की जमकर तारीफ की है।

View this post on Instagram

पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा शादी अपने बेस्ट फ्रेंड से करो। ऐसा मैं नहीं बोल रही हूं लेकिन अगर आपकी दोस्ती गहरी होती है, तो प्यार होना तय हो जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि शादी ऐसे इंसान से करो जो आपके अंदर के पागलपन को बाहर लाकर रख दे और सारी परेशानियों को समझ सके। इसके अलावा रणवीर की तारीफ में उन्होंने कई तरह की बातें कही है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्टर को टैग भी किया है और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म जापान में कैमियो रोल में देखा जाने वाला है। इसके अलावा वो फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews