किंग के सेट पर शाहरुख का हाथ थामे नजर आईं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी ग्लो से जीता फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण को इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त देखा जा रहा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
Deepika Padukone

रणवीर सिंह जहां इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपक का पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के सेट पर शूटिंग करते और अपने कमिटमेंट्स को पूरा करते हुए देखा जा रहा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दीपिका को अपनी आने वाली फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ देखा जाने वाला है। ये एक एक्शन ड्रामा होने वाला है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर दिख रहा है।

किंग के सेट से दीपिका की तस्वीर

इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका के केप टाउन में किंग के सेट पर शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। दोनों सितारे हाथ में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by sujoy (@sujoy____saha)

नजर आया दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो

लंबे समय से दीपिका को फिल्मों से दूर देखा जा रहा है। कल्कि 2898 एडी के बाद अपनी पहली बेटी को जन्म देने के बाद यह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है। इन दोनों को आउटडोर शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। यहां सेट से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो फैंस का दिल जीत रहा है। वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस शाहरुख खान का हाथ पकड़ कर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

छुपाया बेबी बंप

दीपिका ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें वो अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही थी। इस दौरान शाहरुख खान को रफ एंड टफ अवतार में देखा गया। कुछ तस्वीरों में वह दीपिका का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यहां एक्टर की हेयर स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है।

कैसी होगी किंग

किंग की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका में फिल्म का शेड्यूल 18 दोनों का है। यह बताया जा रहा है कि यहां पर शानदार क्लाइमेक्स शूट किया जा रहा है। यहां पर कुछ एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews