कल्कि 2898 एडी से एग्जिट के बाद Deepika Padukone का फैंस को सरप्राईज, इस सुपरस्टार संग शुरू की फिल्म की शूटिंग

कल्कि के सीक्वल से एग्जिट के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। उन्हें किंग खान के साथ देखा जाने वाला है।
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। पिछले कुछ दिनों से मुलाकात सुर्खियों में है क्योंकि 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद फिल्म स्पिरिट छोड़ने के बाद अब उन्हें कल्कि 2898 एडी से भी बाहर कर दिया गया है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा न होने को लेकर वह काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के पोस्ट में लोगों को हैरान कर दिया।

बीते दिनों जब कल्कि के मेकर्स ने ये अनाउंसमेंट करी कि दीपिका पादुकोण उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं है। उसके बाद फैंस हैरान हो गए थे क्योंकि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री कितनी बड़ी एक्ट्रेस को हटाया जाना एक बड़ी बात है। एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन तो नहीं दिया लेकिन एक पोस्ट के जरिए सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने हाथ में हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बढ़िया अनाउंसमेंट भी कर दी है।

दीपिका की बड़ी अनाउंसमेंट (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने शाहरुख खान का हाथ थामा हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा “18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के समय एक सबक सीखा था। उन्होंने मुझे कहा था की फिल्म की सफलता से ज्यादा यह बात मायने रखती है कि सफर कैसा है और वह लोग जिनके साथ आप इसे बना रहे हैं वह कैसे हैं। आज भी मुझे इस बात पर यकीन है और शायद यही वजह है कि हम अपनी छठी फिल्म साथ कर रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने king और Day 1 जैसे हैशटैग भी लगाए हैं।”

दीपिका और शाहरुख की फिल्म

दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट से जाहिर है कि उन्होंने शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी नई फिल्म ‘किंग’ पर काम शुरू कर दिया है। बहुत पहले ही यह खबर सामने आ चुकी थी कि यह दोनों कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। पोस्ट में थामा गया शाहरुख खान का हाथ और हैशटैग में लिखी बातें शूटिंग शुरू होने की बात को बयां कर रही है। बीते ही दिन की वैजयंती फिल्म के कल्कि को लेकर किए गए अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की काम को लेकर कमिटमेंट पर काफी सवाल उठे थे। एक्ट्रेस ने कोई सफाई नहीं दी लेकिन अब इंस्टाग्राम के जरिए इमोशनल मैसेज फैंस को दिया है।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म किंग की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण का शानदार कैमियो भी देखने को मिलने वाला है।

पति रणवीर का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट पर कई सारे सेलिब्रिटी और फैंस कमेंट कर रहे हैं। सबके बीच सबसे खास कमेंट एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह का रहा, उन्होंने लिखा Bestest Bestie। इसके अलावा इस पर कई सारे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। शाहरुख के साथ दीपिका की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews