डेनिम के खूबसूरत ड्रेस में “गहराइयाँ ” फिल्म को प्रोमोट करती नजर आयी दीपिका पादुकोण

डेनिम के खूबसूरत ड्रेस में “गहराइयाँ ” फिल्म को प्रोमोट करती नजर आयी दीपिका पादुकोण

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । आज दीपिका पादुकोण डेनिम  डिजाइनर ड्रेस में “गहराइयां” फिल्म को प्रमोट करते नजर आई । बता दें कि अनन्य पांडे , सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां बड़े पर्दे पर 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है।  इस के गाने और ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग है और फैंस को  दीपिका और सिद्धांत की केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी लग रही है । तो वहीं दीपिका सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रोमोट करती नजर आ रही हैं।  आज के प्रोमोशन में  उनका लुक काफी ज्यादा स्टनिंग और खूबसूरत रहा ।

यह भी पढ़े … Netflix पर जल्द रिलीज़ होगा Scoop ड्रामा , एक क्राइम पत्रकार के जीवन पर होगा आधारित

आज दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ फोटो शेयर की,  फोटो में उन्होंने डेनिम स्लीवलेस पोशाक पहनी हुई है। उन्होंने डेनिम के डीप नेक टॉप को जिसके साथ jeans के साथ पेयर  किया है और बोल्ड मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक में काफी ग्लैमरस लग रही है। बात उनके हेयर स्टाइल की करे तो उन्होंने एक bun बनाया हुआ है और काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है ।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी वह “गहराइयां “फिल्म का प्रोमोशन करती नजर आई । सिद्धांत ने ब्लैक टी -शर्ट , ब्लू डेनिम के साथ ब्राउन कलर के जैकेट को पहने नजर आए। दोनों कि जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही । ‘गहराइयाँ ” फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसके मुख्य किरदार अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं । यह फिल्म 3 दिन में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews