
बेटी दुआ को जन्म देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने काम को लेकर काफी ज्यादा पंक्चुअल हो गई हैं। उनकी बेटी बहुत छोटी है और उसका ख्याल रखने के लिए उन्होंने 8 घंटे से ज्यादा की शिफ्ट करने से मना कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में उनके हाथ से दो फिल्में निकल गई।
प्रभास की फिल्म कल्कि से एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इससे पहले उन्हें एक और फिल्म से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, हाथ से इन फिल्मों के निकल जाने का एक्ट्रेस को कोई अफसोस नहीं है और उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म King की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका की मांग को देखते हुए हॉलीवुड स्टार उनके साथ शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे।
Deepika Padukone की दूसरी हॉलीवुड फिल्म
दीपिका पादुकोण को इसके पहले भी हॉलीवुड फिल्म में काम करते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने एक्टर विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ़ जेडर केज से इंटरनेशनल सिनेमा में कदम रखा था। साल 2017 के बाद एक बार फिर वो इस फिल्म के सीक्वल में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।
मुंबई में करेंगी शूटिंग
दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ भी छोटी है। यही कारण है की एक्ट्रेस ने मुंबई से बाहर न जाने का फैसला लिया है। वह देश से बाहर नहीं जाना चाहती। यही कारण है की फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जाएगी बता दें कि इस फिल्म के अलावा दीपिका को थे व्हाइट लोटस शो के तीसरे सीजन का ऑफर भी आया था। हालांकि अपनी बेटी को देखते हुए उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। अबे जल्दी शाहरुख खान के साथ नौवीं बार स्क्रीन पर लौट रही हैं। यह दोनों सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग में दिखाई देंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

