Deepika Ranveer Video: रणवीर सिंह ने दीपिका को दिया शानदार सरप्राइज, खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा

Deepika Ranveer Video

Deepika Ranveer Video Viral: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी जोड़ी है, जो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है और फैंस को इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है। ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन यह दोनों हर जगह खूबसूरत लगते हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटाना कभी नहीं भूलते। इस कपल की सबसे खास बात यह है कि यह हमेशा एक-दूसरे को अपने मुद्दे खुद संभालने का मौका देते हैं और जरूरत पड़ती है तो सपोर्ट करने से भी पीछे नहीं हटते।

अक्सर रणवीर और दीपिका को एक दूसरे के बारे में बात करते हुए देखा जाता है और जब भी किसी इंटरव्यू में होते हैं इनसे इनकी मैरिड लाइफ को लेकर जरूर सवाल किए जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जो उनके टाइम मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान की है। यहां पर उनकी शादी को लेकर सवाल किया जा रहा था तभी एक्ट्रेस को एक सरप्राइज मिलता है और उनकी खुशी देखने लायक होती है।

यहां देखें Deepika Ranveer Video

दीपिका पादुकोण का इंटरव्यू जहां पर चल रहा था उस सेट पर अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए रणवीर सिंह अचानक ही पहुंच जाते हैं। उन्हें देखते ही एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। वह एक्टर को कहती हैं कि तुम यहां कैसे पहुंच गए, तो रणवीर उन्हें लिप किस करते हुए अच्छा दिन होने की शुभकामनाएं देते हैं और बाय कह कर अपने काम पर जाने की बात करते हैं। वो ये भी कहते हैं कि वो पास ही में शूटिंग कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TIME (@time)

तभी दीपिका रणवीर को बताती है कि यह हमारी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पति पत्नी मिलकर कहते हैं कि उनकी शादी को 4 या साढ़े चार साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें साथ में 10 से 11 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस यह भी क्लियर करती हैं कि उन्हें रणवीर के यहां आने की कोई भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद एक बार फिर रणवीर उन्हें किस करते हैं और बाय कहकर चले जाते हैं। दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews