#ArrestYuvikaChoudhary: युविका चौधरी के बयान पर बवाल, Twitter पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

युविका चौधरी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के बाद एक और अभिनेत्री युविका चौधरी अपने बयान से लोगों के निशाने पर आ गई है। आज सोशल मीडिया पर #ArrestYuvika Choudhary ट्रेंड कर रहा है और अभिनेत्री युविका चौधरी की सोशल मीडिया पर गिफ्तारी की मांग उठ रही है।इसके पीछे का कारण युविका चौधरी द्वारा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करना है।

यह भी पढ़े.. MP College: कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, राज्यपाल ने कुलपतियों को दिए ये निर्देश

दरअसल, युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल  (Video Viral) हो रहा है, जिसमें वो हाथ में मोबाइल ल‍िए अपने पति प्र‍िंस नरूला की रिकॉर्डिंस कर रही हैं। इस दौरान युविका कहती हैं हमेशा ब्लॉग जब भी मैं बनाती हूं क्‍यों भं…. की तरह मैं आकर खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना टाइम म‍िलता ही नहीं है कि मैं अपने आप को ढंग से द‍िखा सकूं। और ये (प्र‍िंस नरूला) मुझे तैयार होने का टाइम भी नहीं देते।

इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल खड़ा हो गया है और लोग युविका चौधरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और उन पर जातिय भेद भाव के आरोप लग रहे है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद विका ने Twitter पर ट्वीट  कर माफी मांगी है और कहा है कि उन्हें इस शब्द का मतलब नहीं पता। लेकिन, इसे बोलने के दौरान उनका ये इरादा नहीं था कि इससे किसी को भी ठेस पहुंचे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नौतपे के बीच मध्य प्रदेश के इन संभागों में बारिश के आसार

बता दें कि बीते दिनों  एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता (Actress Munmun Dutta) भी अपने एक स्टेटमेंट के चलते विवादों में घिर गई थी। मुनमुन ने भी अपने एक वीडियो में इसी जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था, ज‍िसके बाद उनकी ग‍िरफ्तारी की मांग उठी थी।सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा था।हालांकि इस घटना के बाद मुनमुन ने अपना बयान जारी कर माफी मांगी थी, लेकिन इसके बाद भी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के थानों में मुनमुन दत्ता पर FIR दर्ज करवाई गई थी और अब युविका चौधरी ने बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

ट्वीटर पर ऐसे फूटा यूजर्स का गुस्सा

https://twitter.com/sandeepbagri7/status/1397180984202649605

https://twitter.com/KrantiKKumar/status/1397079841342590976

https://twitter.com/KrantiKKumar/status/1397124075214884864

बवाल के बाद युविका चौधरी ने मांगी माफी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews