ट्विटर पर उठी Jubin Nautiyal को गिरफ्तार करने की मांग, ये है पूरा मामला

ट्विटर पर उठी Jubin Nautiyal को गिरफ्तार करने की मांग, ये है पूरा मामला

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। ऐसे बहुत से गाने हैं जो जुबिन का नाम सामने आते ही लोगों की जुबान पर आ जाते हैं। इन दिनों सिंगर एक नई मुसीबत में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों बाद यूएस में उनका एक कॉन्सर्ट है लेकिन इसके पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कॉन्सर्ट की जानकारी लिखी हुई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक टि्वटर यूजर ने लिखा की मेरा फेवरेट सिंगर यहां आ रहा है, जय सिंह बहुत अच्छा काम किया तुम्हारी प्रेजेंटेशन का इंतजार है। ट्वीट में लिखे गए जय सिंह नाम की वजह से ही जुबिन नौटियाल ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें कि जय सिंह एक वांटेड है जिसे चंडीगढ़ पुलिस बीते 30 सालों से ढूंढ रही है। इस व्यक्ति पर ड्रग तस्करी और वीडियो पायरेसी के कई आरोप हैं। मुख्य रूप से पंजाब में रहने वाला यह व्यक्ति अब यूएस में निवास करता है।

Must Read- इंदौर: पति के ऑफिस चले जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

एक वांटेड के जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट से जुड़े होने की वजह से सोशल मीडिया पर #ArrestJubinNautiyal जमकर ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने इसी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह बॉलीवुड का असली फेस है।दूसरे यूजर का कहना था कि यह एक ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति के साथ काम कर रहा है यह बहुत ही शर्म की बात है।

एक यूजर ने कहा कि गलत काम कोई भी करे, चाहे आम आदमी हो या सेलिब्रिटी उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।

एक यूजर ने कहा कि मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि जुबिन को इस तरह के लोग पैसा देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews