Devara Part 1 ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देखें जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की ये फिल्म

फिल्म 'Devara Part 1' अब ओटीटी पर उपलब्ध है, और दर्शकों को अब यह बड़े पर्दे के बाद घर बैठे देखने का मौका मिल गया है। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी शानदार पहचान बनाई थी, और अब इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
Devara Part 1

Devara Part 1: फिल्म देवरा पार्ट 1 अब OTT पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को इसका इंतजार खत्म हो गया है। जूनियर एनटीआर और जहान्वी कपूर की इस फिल्म ने सिनेमाघर में धूम मचाई थी और अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस शानदार फिल्म को घर में बैठकर आराम से किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज हुए 2 महीने हो चुके हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जहान्वी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। फिल्म को कोराताला शिवा ने डायरेक्ट किया है। यह जूनियर एनटीआर की आरआरआर के बाद उनकी एक और बड़ी वापसी है, जहां वह दोहरी भूमिका में दिख रहे हैं। सैफ अली खान ने इसमें खतरनाक विलेन का खेल अदा किया है।

नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे Devara Part 1

इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इस बात का इंतजार था, कि आखिर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, तो अब इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि देवारा पार्ट 1 अब नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। आपको बता दें, फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दो किरदार निभाए हैं देवारा और वरधा। यह किरदार फिल्म की कहानी के लिए बहुत अहम है जो एक तटीय इलाके में पावर की लड़ाई को दिखाती है।

सैफ अली खान ने भैरव का किरदार किया है जो कुश्ती का एक्सपर्ट है। वहीं, जानवी कपूर ने थंगम का किरदार निभाया है, जो एक गांव की लड़की है और जूनियर एनटीआर के बेटे के साथ प्रेम संबंध में है। बेटा जो स्वभाव में अपने पिता से बिल्कुल अलग लगता है उसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

पार्ट 2 में होंगे बड़े ट्विस्ट

फिल्म देवरा पार्ट 1 ने अपने धांसू गानों ‘चुट्टमाले’ और ‘दावूडी’ के कारण बहुत चर्चा बटोरी है, लेकिन जो दर्शक सिनेमा घरों में फिल्म देख चुके हैं, उन्होंने ऐसा महसूस किया है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर का किरदार पहले पार्ट में ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।

हालांकि इस बात का खुलासा निर्देशक कोरताला शिवा ने एक इंटरव्यू में किया है, उन्होंने कहा है कि जाह्नवी का किरदार अगले पार्ट में और भी अहम होगा। उन्होंने बताया कि जाह्नवी की भूमिका में कई नए और दिलचस्प ट्वीट देखने को पार्ट 2 में मिलेंगे, जिसमें उनके किरदार के कई आयाम सामने आएंगे। इसलिए दर्शकों को जाह्नवी का पूरा किरदार देखने के लिए पार्ट 2 का इंतजार करना होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews