प्रेयर मीट के बाद ईशा देओल को सताई पापा धर्मेंद्र की याद, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार द्वारा अलग-अलग प्रेयर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच बेटी ईशा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ अनदेखी तस्वीर नजर आ रही है।
Dharmendra

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके लिए अलग-अलग प्रेयर मीट का आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में सनी देओल और बॉबी देओल ने एक मीट रखी थी और उसके बाद हेमा मालिनी ने एक शोक सभा का आयोजन किया है। दिग्गज अभिनेता का 24 नवंबर को निधन हो गया था इसके बाद हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता दिखाई दे रहा है।

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल में चले इलाज के बाद परिवार ने उन्हें घर पर ही शिफ्ट कर दिया था। जहां उनका डॉक्टरों की मौजूदगी में ख्याल रखा जा रहा था। हालांकि, धर्मेंद्र बीमारी से जंग नहीं जीत सके और दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते ही दिन हुई उनकी प्रेयर मीट के बाद बेटी ईशा देओल को अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया।

ईशा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हेमा मालिनी ने बीते दिन धर्मेंद्र के लिए दूसरी बार शोक सभा का आयोजन किया था। यहां पर बॉलीवुड से लेकर पॉलीटिकल सभी जगह के लोग शामिल हुए। इस खास मौके पर बेटी ईशा ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो धर्मेंद्र की फिल्मों और गानों और क्लिप्स से भरा हुआ है। इसमें ईशा और आहना की शादी के साथ परिवार के निजी पल भी दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ खास तस्वीरों को भी शामिल किया गया है। इसमें एक्टर को उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों सनी, बॉबी, विजेता और अजीता के साथ देखा जा सकता है।

अलग अलग हुई प्रेयर मीट

वैसे तो हेमा मालिनी और प्रकाश कौर के बीच कोई खींचतान नहीं है और उनके बच्चे भी आपस में मिलकर रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी धर्मेंद्र की प्रेयर में दोनों पक्षों ने अलग-अलग आयोजित की। इस बात ने लोगों को थोड़ा हैरान जरूर किया है लेकिन परिवार की तरफ से अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

धर्मेंद्र की इक्कीस का नजारा

जो वीडियो ईशा ने शेयर की है उसमें केवल पारिवारिक तस्वीर और वीडियो ही नहीं बल्कि एक्टर की आखिरी फिल्म इक्कीस की झलक भी दिखाई दे रही है। इसमें वॉइस ओवर के साथ जीवन की नाजुक प्रकृति को दर्शाया गया है। वह बोल रहे हैं “जिंदगी बर्फ की तरह होती है पल भर के लिए ठहरती और पिघल जाती है। लेकिन कमबख्त जितनी देर रहती है बड़ी खूबसूरत लगती है मगर इसे हार जाना ही तो है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews