Hindi News

जब ‘शोले’ के सेट पर आगबबूला हुए धर्मेंद्र, चला दी असली रिवॉल्वर, जोखिम में आ गई थी अमिताभ बच्चन की जान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
'शोले' अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की सबसे हिट और चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने आग बबूला होकर असली बंदूक चला दी थी।
जब ‘शोले’ के सेट पर आगबबूला हुए धर्मेंद्र, चला दी असली रिवॉल्वर, जोखिम में आ गई थी अमिताभ बच्चन की जान

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ के बारे में तो आप सभी जानते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। आज अपनी रिलीज के इतने सालों बाद भी जब यह टीवी पर आती है तो दर्शक इसे देखे बिना नहीं रह पाते हैं।

फिल्म में दिखाई गई जय और वीरू की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र आग बबूला हो गए थे और उन्होंने असली बंदूक चला दी थी। चलिए आज हम आपको यह किस्सा बताते हैं।

धर्मेंद्र ने चला दी गोली (Dharmendra)

अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा यह शानदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि 1975 की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें असली गोली लग जाती। धर्मेंद्र ने गुस्से में बंदूक चला दी थी और अमिताभ बाल-बाल बच गए थे। अमिताभ ने बताया कि धर्मेंद्र गुस्से में आ गए थे और उन्होंने असली बंदूक चला दी थी। किस्मत अच्छी थी और वह शॉट मिस हो गया वरना बिग बी की जान पर बन सकती थी।

क्यों आया था गुस्सा

बता दें कि जब फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया जा रहा था उस समय धर्मेंद्र ने बॉक्स से बुलेट निकाल कर अपने जेब में डाल ली। रमेश सिप्पी शॉट से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे और बार-बार शूटिंग की जा रही थी। बार-बार एक ही शॉट देकर धर्मेंद्र गुस्सा हो गए थे और उन्होंने असली में बंदूक चला दी थी। यह गोली अमिताभ के कान के पास से निकली और वह बाल-बाल बच गए।

हिट हुई थी फिल्म

यह तो हम सभी जानते हैं कि 1975 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी ‘शोले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। यह उस दौर की सबसे चर्चित एक्शन फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमजद खान, जया बच्चन, संजीव कुमार जैसे कलाकारों को देखा गया था। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 3 करोड़ रुपए खर्च किए थे और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतने 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews