Hindi News

हेमा मालिनी ने बताया कैसी है Dharmendra की तबीयत, बोलीं- सब कुछ भगवान के हाथ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक चल रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।
हेमा मालिनी ने बताया कैसी है Dharmendra की तबीयत, बोलीं- सब कुछ भगवान के हाथ

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को स्वास्थ्य कारण के चलते बीते दिन ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब अभिनेता की तबीयत में सुधार आ गया है और वह अपने घर लौट चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से देओल फैमिली को काफी चिंता में देखा जा रहा था और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कहानी फिल्म मेकर से लेकर एक्टर धर्मेंद्र से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंच चुके हैं।

धर्मेंद्र जब अस्पताल में भर्ती थे तब उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों को उनसे मुलाकात करते देखा गया था। सभी के चेहरे पर चिंता साफ तौर पर झलक रही थी क्योंकि उन्हें धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी। अब एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी ने अपने हस्बैंड की हेल्थ के बारे में अपडेट दी है।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा का अपडेट (Dharmendra)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा मालिनी ने बताया कि “यह समय मेरे लिए आसान नहीं रहा है। धरम जी का स्वास्थ्य हमारे लिए चिंता का विषय है। उनके बच्चे रात भर सो नहीं पा रहे हैं। बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं और मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं। इस बात की राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें लोगों के बीच रहने की जरूरत है। सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में है इसलिए हमारे लिए प्रार्थना करें।”

 

घर पर किया जाएगा इलाज

बीते दिनों ब्रिज कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा था कि “धर्मेंद्र जी को सुबह 7:30 बजे छुट्टी दे दी गई है। उनका आगे का इलाज और प्रबंधन घर पर जारी रहेगा। डॉक्टर ने यह भी कहा था कि परिवार ने घर पर इलाज करवाने का ऑप्शन चुना है।”

इतना ही नहीं डॉक्टर के अलावा सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान दिया था। इसमें यह बताया गया था कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर अपना इलाज जारी रखेंगे। मीडिया और जनता से अनुरोध भी किया गया था कि किसी भी तरह की अटकल से बचें जो भी होगा उसकी जानकारी परिवार की तरफ से दी जाएगी। एक्टर की टीम ने परिवार की निजता का सम्मान करने की बात कही थी। एक्टर ने सभी की प्रार्थनाओं, प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews