बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी Dhurandhar 2, तोड़े शाहरुख से लेकर रणबीर तक के रिकॉर्ड

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर के सीक्वल के साथ एक बार फिर धूम मचा दी है। बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
Dhurandhar 2

धुरंधर 2 साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों से एक थी। रणवीर सिंह किस फिल्म को देखने का फैंस के बीच इतना क्रेज था कि इसने अपने पेड प्रीव्यू शोज में ही करोड़ों रुपए की कमाई कर ली।

प्रीव्यू शोज के बाद जब इसे दुनिया भर में ऑफीशियली रूप से रिलीज किया गया तो मानो दर्शकों की भीड़ इसे देखने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़ी। एडवांस बुकिंग और प्रीव्यू शो से यह पहले ही अच्छी खासी कमाई कर चुकी थी। वहीं अब इसने ओपनिंग डे पर ब्लॉकबस्टर कलेक्शन करते हुए 113 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कि इसने कितनी कमाई की है।

ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 की कमाई

पिछले कुछ सालों में पैन इंडिया फिल्मों में काफी तेजी देखने को मिली है। हर नई फिल्म पिछली रिलीज हुई फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ती और नए रिकॉर्ड बनाती नजर आती है। बाहुबली, केजीएफ 2 और पुष्पा 2 ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपनी रिलीज के पहले दिन 100 करोड रुपए की कमाई का आंकड़ा पार किया था। अब बॉलीवुड ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है क्योंकि धुरंधर 2 ने 100 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं पेड प्रीव्यू शो से इसकी कमाई का आंकड़ा 43 करोड़ था। फिल्म के हिंदी वर्जन में पहले दिन 99.10 करोड़ का कलेक्शन किया। तेलुगू वर्जन से 2.12 करोड़, तमिल से 1.16 करोड़, मलयालम से 0.09 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 0.08 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह से ओपनिंग डे कलेक्शन और पेड प्रीव्यू कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने 145.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बनी सबसे बड़ी ओपनर

इस फिल्म ने अपनी शानदार कलेक्शन से सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पीछे छोड़ दिया। जवान 75.40 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबसे आगे थी। उसके बाद 57 करोड़ की ओपनिंग के साथ पठान दूसरे नंबर पर बनी हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को रणबीर में पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा 64 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई एनिमल चौथ पर पहुंच चुकी है और 54 करोड़ के कलेक्शन के साथ स्त्री 2 पांचवें नंबर पर आ गई है। फिल्म की एडवांस और ओपनिंग डे की कमाई तो शानदार रही है, अब ये वीकेंड पर क्या धमाका करती है ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews