रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया है। कमाई के मामले में भी इसने अच्छी-अच्छी फिल्मों के पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में त्रिदेव के गाने तिरछी टोपी वाले का रीक्रिएट वर्जन इस्तेमाल किया गया है। वैसे तो लोगों को यह बहुत पसंद आया है लेकिन निर्माता कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं।
त्रिदेव फिल्म के निर्माता को अपने हिट गाने का उपयोग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। त्रिमूर्ति फिल्म ने निर्माता पर बिना अनुमति के गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। चलिए जान लेते हैं यह पूरा मामला क्या है।
तिरछी टोपी वाले पर मचा बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट त्रिमूर्ति फिल्म सुर धुरंधर निर्माता आदित्य धर के B62 स्टूडियो के बीच कॉपीराइट विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजा है। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। कोर्ट की तरफ से कॉपीराइट विवाद सुलझाने का प्रयास सफल रहा है। अब इस मामले में दोबारा सुनवाई 8 मई को निर्धारित की गई है।
धुरंधर 2 के गाने से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला धुरंधर 2 के गाने रंग दे लाल ओए ओए से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म त्रिदेव के गाने तिरछी टोपी वाला का रीमेक है। यह सनी देओल की फिल्म का पॉपुलर गाना है जिसे आनंद मिलिंद ने कंपोज किया है और बोल आनंद बख्शी के हैं।
त्रिमूर्ति फिल्म्स का क्या कहना
इस मामले में त्रिमूर्ति फिल्म का दावा है कि धुरंधर 2 के निर्माता ने आवश्यक अनुमति लिए बिना इस गाने या इसके काफी मिलते-जुलते वर्जन को क्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया है। अब ये मामला सुलझ पाता है या नहीं ये अगली सुनवाई के बाद पता चलेगा।
कैसी है धुरंधर
धुरंधर की बात करें तो रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा अभिनीत इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। फिल्म का पहला हिस्सा एक टेररिज्म ऑपरेशन पर आधारित था जिसमें भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी दिखाई गई थी। इसमें एजेंट आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के कराची में आपराधिक गिरोह और राजनीतिक संरचना में घुसपैठ करता है। दूसरे हिस्से में पहले के बाद की कहानी दिखाई गई है।






