रिलीज से पहले Dhurandhar 2 का बड़ा रिकॉर्ड, OTT पर अभी से की जबरदस्त कमाई

धुरंधर 2 अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए हैं। एक बड़ी डील साइन कर इसने ओटीटी पर डबल सेंचुरी मार दी है।
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। अभी यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन उसने नॉन थिएट्रिकल बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पिछले कुछ सालों में कोई सबसे बड़ी डील्स में से एक बन चुकी है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की रिलीज के बाद ये बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

धुरंधर द रिवेंज अपने नॉन थीएट्रिकल राइट्स 245 करोड रुपए में बेचे हैं। ये एक नया रिकॉर्ड है जो इस फ्रेंचाइजी की कमर्शियल लेवल पर सक्सेस को दिखाता है। मेकर्स इस सफलता से काफी खुश हैं।

धुरंधर 2 ने मारी डबल सेंचुरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ में खरीदें हैं। वही सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क को 50 करोड रुपए में दिए गए हैं। इसी डील को आगे बढ़ते हुए टी-सीरीज ने 45 करोड़ में म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं। इस तरह से फिल्म की नॉन थीएट्रिकल वैल्यू 245 करोड़ पर पहुंच गई है। पिछले कुछ समय से फिल्मों का सेटेलाइट रेवेन्यू कम देखने को मिल रहा है उसके बावजूद भी यह इस समय की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली डील है।

धुरंधर ने भी किया था कमाल

धुरंधर के पार्ट 1 ने भी बंपर डील साइन की थी। इसके नाम थीएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ रुपए की कीमत में बेचे गए थे। धुरंधर 2 ने इस कीमत को दोगुना कर दिया है। जियो स्टूडियो को इन दोनों हो फिल्मों से जबरदस्त लाभ हुआ है।

बता दें धुरंधर थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी लेकिन इसका दूसरा हिस्सा जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। इस बार इसी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। अक्षय खन्ना की मौजूदगी फिल्म में अब तक कंफर्म नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews