Dhurandhar The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज, हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने उड़ाए होश

धुरंधर द रिवेंज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। देखते ही देखते इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Dhurandhar The Revenge

बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों ने जब से रणवीर सिंह की इस फिल्म का पहला पार्ट देखा है वह दूसरा हिस्सा देखने के लिए बेताब हैं। जो ट्रेलर वीडियो सामने आया है, उसमें हमजा उर्फ जसकीरत सिंह के किरदार में रणवीर पहले से ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहे हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा हिस्सा पहले पार्ट के 4 महीने बाद बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। रिलीज के 12 दिन पहले इसका धमाकेदार ट्रेलर सामने आया है, जो फुल एक्शन और मारधाड़ से भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

रिलीज हुआ Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर

जो ट्रेलर सामने आया है इसकी शुरुआत एक इंटेंस सीन के साथ होती है। बैकग्राउंड से आवाज आती है “हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।” 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी का बादशाह बनकर रणवीर सिंह दुश्मनों का खात्मा करते दिखाई दे रहे हैं।

जमकर देखने को मिलेगा एक्शन

धु’रंधर 2′ में पहली फिल्म से ज्यादा मारधाड़ देखने को मिलने वाली है। इसमें ऐसे कई सीन है जो सस्पेंस से भरे हुए हैं। हमजा उर्फ जसकीरत सिंह की जिंदगी के बारे में भी फिल्म में दिखाया जाएगा। अपने हाथों में बंदूक थामे सारा अर्जुन भी लोगों को हैरान करने वाली हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा रहा है। अपनी रिलीज के केवल 1 घंटे में इसे एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जो समय के साथ बढ़ रहे हैं।

कब होगी रिलीज

धुरंधर 2 की रिलीज की बात करें तो इसे 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। पहली फिल्म को 5 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था और यह सुपरहिट साबित हुई थी। दुनिया भर में इसने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है ये देखने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews