तो क्या गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादी, मांग में सिंदूर लगी तस्वीरें वायरल

तो क्या गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादी, मांग में सिंदूर लगी तस्वीरें वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो की जज गीता मां (गीता कपूर) की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें वो मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। तो क्या ये मानें कि उन्होने गुपचुप शादी रचा ली है। इसे लेकर उन्होने खुद कहा कि ये तस्वीरे फोटोशॉप्ड नहीं है, और उन्होने इसके पीछे की वजह भी बताई।

खिलौने ने की बच्चे की नकल तो बच्चे का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल

गीता कपूर (geeta kapoor) की सिंदूर वाली तस्वीरें देखकर सभी लोग जानना चाहते हैं कि क्या उन्होने शादी कर ली है। लेकिन इन कयासों पर खुद उन्होने विराम लगाते हुए कहा कि वो शादी करेंगी तो किसी से छिपाएंगी नहीं। लेकिन उन्होने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है और इसकी वजह है सुपर डांसर-4 शो का थीम एपिसोड। ये एपिसोड बॉलीवुड की एवरग्रीन हीरोइन पर बेस्ड है और इसके लिए सभी को उन्हीं की तरह ड्रेसअप करना था। गीता मां को यहां लीजेंड एक्ट्रेस रेखा (rekha) का किरदार निभाना था और इसीलिए उन्होने न सिर्फ उन्हीं की तरह ड्रेसअप किया है, बल्की मांग भी भरी है। गीता कपूर ने कहा कि रेखाजी का गेटअप लेते हुए उन्होने उन्हीं को फॉलो किया और इसीलिए मांग में सिंदूर लगाया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews