दिलीप कुमार की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, पत्नी सायरा बानो ने खास पलों को किया शेयर

दिलीप कुमार की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, पत्नी सायरा बानो ने खास पलों को किया शेयर

Dilip Kumar Birth Anniversary : दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख और प्रतिष्ठित अभिनेता थे। उन्होंने अपनी अदाकारी, व्यक्तित्व और प्रतिभा से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी अदाकारी, एक्टिंग स्किल्स और उनके दर्शकों को छूने वाले अंदाज ने उन्हें सिनेमा के शिरोमणि में स्थान दिलाया। उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के माध्यम से समाज में गहरी छाप छोड़ी है। लोगों को उनकी अदाकारी और फिल्मों की याद दिलाती है। इसी कड़ी में वो 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है।

सायरा बानो ने पोस्ट किया शेयर

इस खास मौके पर सायरा बानो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज 11 दिसंबर है। उन दिनों जब नीले रंग का आसमान, सफेद बादलों की तरह सपनों की भरमार जो खुशी और उल्लास के साथ आकाश में नाचते हुए प्रतीत होते हैं। तब पूरा घर फूलों से भर जाता था… ऐसा लगता था मानों हमने “ईडन गार्डन” में कदम रख दिया हो। अब जब जन्मदिन की बधाइंया और खुशियां स्केच, कार्ड, पेंटिंग जैसे अलग-अलग तरीकों से आती रहती हैं, तो यह सब मुझे भावुक कर देते हैं।

कैसे होती थी बातें?

आगे उन्होंने लिखा कि यह सब “द अल्टीमेट एक्टर” के लिए है। दिलीप साहब ने आज भी युवाओं को अपनी उपलब्धियों के शिखर को छूने के लिए प्रेरित किया है। वो अब तक के सबसे महान अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत महान इंसान भी थे। साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर से शादी करना अभिनेत्री के बचपन के सपने को जीने जैसा था। वहीं, सायरा बानो ने कैप्शन में आगे लिखा कि आज भी मुझे यह याद है जब साहब अक्सर मुझे छोटे-छोटे नोट्स लिखा करते थे और मैं भी उन्हें प्यारे नोट्स के जरिए जवाब दिया करती थी। अब कल्पना कीजिए कि आप गहरी नींद से उठे हों और आपको एक नोट मिले, जिसमें यह लिखा हो, “सायरा, मैं 45 मिनट में वापस आऊंगा, लव यूसुफ।” तो आपको कितना अच्छा लगता होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

किस तरह जताया था प्यार?

अभिनेत्री ने लिखा कि हमारे जमाने में उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। इसलिए हम एक-दूसरे को खत लिखा करते थे। आगे वो लिखती है कि जब तक दिलीप साहब आसपास थे, तब मैंने उनके साथ प्यारभरा जीवन बिताया है और आज भी मेरा प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ है। अपनी शादीशुदा जिंदगी में हमेशा ही मैं अपने पति के लिए समर्पित रही और अंत में वो लिखती हैं जन्मदिन मुबारक हो यूसुफ साहब!

फैंस ने दी बधाइंया

उनके इस पोस्ट पर दिलीप कुमार के फैंस ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं। प्रशंसक लगातार बधाइंया दे रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो क्लिप में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं जो कि उनके जन्मदिन का सेलिब्रेसन है। बता दें कि अभिनेता का जन्म 1922 में हुआ था और उन्होंने अपने करियर के दौरान अनेक लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। जिनमें  “Mughal-E-Azam,” “Naya Daur,” “Madhumati” जैसे सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं। जिन्हें आज भी दर्शक देखते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews