पाक एक्ट्रेस संग काम करने पर मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ ने किया साफ, कहा – “मैं पीछे हटने वालों में नहीं”

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवादों में हैं, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर लीड रोल में हैं। इस फैसले को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और FWICE ने उनके बैन की मांग की है। वहीं दिलजीत ने जवाब दिया है कि वह अपनी कला के लिए किसी सरहद को नहीं मानते और पीछे हटना उनकी फितरत नहीं है।
पाक एक्ट्रेस संग काम करने पर मचा बवाल

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दरअसल इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नजर आएंगी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया है। बवाल तब और बढ़ा जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत के सभी प्रोजेक्ट्स पर बैन लगाने की मांग की है।

जानकारी दे दें कि देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए पाक कलाकार के साथ काम करने को लोग देश विरोधी मान रहे हैं। हालांकि दिलजीत ने सीधे तौर पर इस विवाद पर कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने इशारों-इशारों में अपना पक्ष जरूर रखा।

जानिए इस मामले पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ?

दरअसल इस मामले को लेकर दिलजीत दोसांझ ने कहा कि, “दुनिया इस वक्त युद्ध जैसी स्थिति से गुजर रही है और ये हालात हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। लेकिन संगीत और कला ऐसी ताकतें हैं जो देशों को जोड़ती हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसी दुनिया से जुड़ा हूं जो प्यार फैलाती है। सरहदों से ऊपर उठकर हमें धरती माता के बारे में सोचना चाहिए। राजनीति में बिना समझे कुछ बोलना मेरी आदत नहीं है।” ऐसे में दिलजीत का यह बयान साफ कर रहा है कि वह इस फिल्म को लेकर पीछे नहीं हटने वाले। उनका फोकस अपने आर्ट पर है, न कि राजनीतिक बहस पर।

भारत में रिलीज पर संकट के बादल

दरअसल ‘सरदार जी 3’ को 27 जून 2025 को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज किया जाना है, लेकिन भारत में इसकी रिलीज पर अब सस्पेंस बना हुआ है। सोशल मीडिया पर #BoycottDiljit ट्रेंड कर रहा है और फैंस दो गुटों में बंट चुके हैं। एक तरफ दिलजीत के फॉलोअर्स उनकी ‘बॉर्डरलेस सोच’ की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर विरोधी उन्हें देश की भावनाओं के खिलाफ मान रहे हैं। वहीं FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने साफ शब्दों में कहा, “दिलजीत ने पाक कलाकार को प्राथमिकता देकर देश और सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है। ये उनकी निष्ठा पर सवाल उठाता है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews