Aroma सॉन्ग के चलते विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, LGBTQ समुदाय ने सिंगर के खिलाफ खोला मोर्चा

दिलजीत दोसांझ जहां अपने गानों की वजह से हमेशा दर्शकों का प्यार हासिल करते हैं। वहीं अब अरोमा की वजह से वो विवादों में आ गए हैं। LGBTQ समुदाय ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Diljit Dosanjh

बॉलीवुड के सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हर थोड़े दिन में किसी ने किसी वजह सेचर्चा में आ जाते हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए। एक तरफ जहां उनकी आने वाली फिल्म मैं वापस आऊंगा की चर्चा हो रही है वहीं दूसरी तरफ नया गाना अरोमा भी लाइमलाइट में है।

दिलजीत एक बेहतरीन सिंगर है और उनके गाने युवाओं के बीच बहुत मशहूर है। अब उनके गाने अरोमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल इसमें कितने समाज के लोगों के खिलाफ विवादित शब्द सुनने को मिला है जिसकी वजह से गायक की जमकर आलोचना की जा रही है।

विवादों में आया दिलजीत का अरोमा

23 अप्रैल को दिलजीत दोसांज का गाना अरोमा रिलीज किया गया था। दर्शन को नहीं से बहुत पसंद किया था लेकिन अब इसे लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है। दरअसल लिरिक्स में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए गए हैं। जिसे लेकर एलजीबीक्यूटी समुदाय के लोगों ने सिंगर के खिलाफ आवाज उठाई है। इस बात को लेकर सिंगर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

जमकर ट्रोल हुए दिलजीत

सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की पोस्ट कर दिलजीत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सभी होमोफोब्स तथाकथित मर्द और दिलजीत दोसांझ को हैप्पी प्राईड मंथ। उम्मीद है कि आप अपने नए गाने की सफलता का मजा ले रहे होंगे। जिसमें LGBTQ समुदाय के खिलाफ नफरत मौजूद है और बंदूक हिंसा को भी बढ़ावा दिया है। अगर आप समझते हैं तो बता दूं कि यही असली कमजोर मर्दानगी है। इस समुदाय से जुड़े हुए तमाम लोग सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दिलजीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट

दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें फिल्म मैं वापस आऊंगा मैं देखा जाएगा। इसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है। 12 जून को यह सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। इसमें शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews