
Sajid Khan Birthday : फिल्म इंडस्ट्री के जानमाने निर्देशक साजिद खान ने 23 नंवबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इन दिनों साजिद बिग बॉस सीजन 16 में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनकी यात्रा काफी पसंद आ रही है। हालांकि, उनके आने के बाद बिग-बॉस में काफी ज्यादा विवाद होने लगा था लेकिन इसके बाद फिर सब कुछ ठीक हो गया, तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ कहानियों को बताते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
साजिद खान ने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बतौर डीजे वाले के रुप में भी काम किया। जिसके बाद उन्होंने “कहने में क्या हर्ज है” से करियर की शुरूआत की। बता दें साजिद अक्सर ही किसी-ना-किसी विवाद में छाए रहते हैं। इसके लिए कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक शो के दौरान कही थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक शो में साजिद खान ने बताया कि “जब वह 15 साल के थे तो वह अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखने के लिए गए थे और जब वह वापस लौट रहे थे, तो वह रेलवे ट्रैक के बीच में चल रहे थे। एक हवलदार ने उन दोनों को आकर पकड़ लिया और हवालात में बंद कर दिया। इस गलती की वजह से उन्हें और उनके दोस्त को एक रात के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी।”
वहीं, साल 2018 में मीटू मूवमेंट में भी साजिद खान का नाम सामने आया था। जिसके कारण उनसे उस दौरान की सारी फिल्में छीन ली गई थी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था। दरअसल, एक्ट्रेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस वक्त हाउसफुल 4 की शूटिंग चल रही थी। इस घटना के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

