नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में तलविंदर के साथ पहुंची दिशा पाटनी, डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर

नूपुर और स्टेबिन की शादी में नजर आने के बाद अब दिशा पाटनी और तलविंदर को एक बार फिर साथ देखा गया। ये मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
Disha Patani

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन से उदयपुर में शादी कर ली है। शादी के बाद यह कपल मुंबई पहुंच चुका है, जहां रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

मुंबई में हुए रिसेप्शन में वैसे तो सभी सितारे लाइमलाइट का हिस्सा थे लेकिन एक नया कपल चर्चा बटोरता नजर आया। यह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर हैं। दोनों को एक साथ देखा गया। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस एक बार फिर हैरान हैं लेकिन दोनों सितारों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

दिशा और तलविंदर एक साथ हुए स्पॉट

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें दिशा रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके साथ दोस्त एलेक्सजेर नजर आए। वहीं एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय को तलविंदर के साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। इस दौरान सिंगर ने अपना चेहरा ढका हुआ था। ब्लैक सूट में वो काफी अच्छे लग रहे थे।

शादी में भी थे साथ

यह पहली बार नहीं है जब दिशा और तलविंदर को एक साथ देखा गया है। नूपुर और स्टेबिन की शादी में भी यह एक साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह दोनों मौनी रॉय के पति सूरज से बातें करते दिखाई दिए थे। अब एक बार फिर इन्हें साथ देखने के बाद डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews