टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी दिशा पाटनी, ‘हीरो नंबर 1’ से सारा को किया रिप्लेस

Hero No 1

Hero No 1: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक समय ऐसा था जब इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई थी। हालांकि, इन्होंने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। लेकिन अब इन्हें चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि अपने ब्रेकअप की खबरों के बाद पहली बार इन दोनों को साथ में काम करते हुए देखा जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है और यह बात फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

साथ नजर आएंगे टाइगर और दिशा

जानकारी के मुताबिक यह दोनों फिल्म ‘हीरो नंबर वन’ में एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म मेकर जगन शक्ति ने इस बात की जानकारी दी है और यह सब उन्होंने ही टाइम्स के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहां है। उन्होंने बोला है कि वह जल्दी एक फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसमें टाइगर और दिशा की जोड़ी एक साथ दिखाई देगी।

सारा अली खान को किया रिप्लेस

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘हीरो नंबर वन’ में पहले टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान की जोड़ी को देखा जाने वाला था। लेकिन अब दिशा को सारा की जगह पर कास्ट किया गया है। फिल्म मेकर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सारा अली खान के साथ डेट को लेकर कुछ क्लेश हो रहा था जिस वजह से उन्हें रिप्लेस करना पड़ा।

पश्मीना रोशन बनेंगी हिस्सा

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोइन के तौर पर दिशा पाटनी तो नजर आएंगी ही लेकिन उनके साथ रितिक रोशन की बहन पशमीना रोशन को भी देखा जाने वाला है। पश्मीना लंबे समय से अपने फिल्मी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं और अब दिशा और टाइगर के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के महीने से शुरू की जाने वाली है। बता दें कि इसका टाइटल भले ही गोविंदा की फिल्म ‘हीरो नंबर वन’ की तरह हो लेकिन यह इसका रीमेक नहीं है बल्कि एक अलग कहानी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews