
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो रेगुलर जिम जाती हैं और कई तरह की एक्सरसाइस करती हैं। अब उन्होने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम का एक वीडियो शेयर किया है।
WazirX की बड़ी मुश्किलें Paytm ने किया सुविधा देने से इनकार.. यह है पूरा मामला
स वीडियो में दिशा पाटनी जिम में बैकफ्लिप करती नजर आ रही हैं। ब्लैक शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट में वो पूरी तरह फिट दिख रही हैं। बैकफ्लिप करते हुए देखकर लगता है जैसे उन्हें इसकी खासी प्रैक्टिस है। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में ‘बीटीएस का बटर’ गाना सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और एक ने तो कमेंट किया है कि, ‘काश यह मक्खन की तरह अधिक महसूस होता’। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

