Dream Girl 2 का नया पोस्टर रिलीज, सामने आई अनन्या पांडे की पहली झलक

Dream Girl 2 advance booking

Dream Girl 2 New Poster: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। टीजर के साथ आयुष्मान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और दर्शक बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म से अब अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है। जो पोस्टर सामने आया है, उसमें अनन्या के साथ आयुष्मान भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

नया पोस्टर मचा रहा धूम

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें दोनों कलाकार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले आयुष्मान का फर्स्ट लुक सामने आया था और अब अनन्या का लुक भी रिवील हो गया है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है यह मेरी परी, मेरी ड्रीम गर्ल और इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बना हुआ है। यह भी बताया गया है कि ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

रिलीज का इंतजार

नुसरत भरुचा और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। सीक्वल के अनाउंसमेंट के बाद से यह चर्चा में है और दूसरे हिस्से का निर्माण भी राज शांडिल्य ही कर रहे हैं। फिल्म का पहला हिस्सा तो दर्शकों को बहुत पसंद आया था लेकिन अब इसका सीक्वल क्या धमाल में मचाता है यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फैंस में फिल्म को देखने की काफी एक्साइटमेंट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews