OTT पर कब रिलीज होगी दृश्यम 3, जानें कहां देख सकेंगे मोहनलाल की ये क्राइम थ्रिलर

दृश्यम फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। मोहनलाल को ये मलयालम फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। चलिए जान लेते हैं ये ओटीटी पर कब आएगी।
Drishyam 3

दृश्यम के केवल हिंदी में बल्कि मलयालम इंडस्ट्री में भी फैंस मौजूद हैं। अजय देवगन की जो फिल्म बनाई गई है वह मलयालम फिल्म का वर्जन है। इसमें मोहनलाल को मुख्य कलाकार के रूप में दिखाया गया है। 21 मई को एक्टर के जन्मदिन के दिन इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इसी बीच दर्शक यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म को रिलीज कब किया जाएगा।

थिएटर रिलीज के बारे में तो जानकारी पहले ही आ गई थी। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज होने के बारे में भी अपडेट सामने आया है। यह कहां जा रहा है कि इस क्राईम थ्रिलर को थिएटर में रिलीज होने की 1 महीने बाद डिजिटल रिलीज किया जा सकता है।

कब है दृश्यम 3 का थिएटर रिलीज

जीतू जोसेफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को मोहनलाल के जन्मदिन के दिन सिनेमा घर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट भी बुक करवा लिए हैं।

OTT पर कब आएगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले इसके ओटीटी राइट की डील पक्की हो चुकी है। सिनेमाघरों में आने के 1 महीने बाद इसे ऑनलाइन पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे प्राइम वीडियो पर पेश किया जाने वाला है। थिएटर में रिलीज होने के 1 महीने बाद इसे पेश किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में ये जून के आखिरी या फिर जुलाई की शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है।

कैसी है कहानी

दृश्यम 3 में दर्शकों को फ्रेंचाइजी के आगे की कहानी देखने को मिलेगी। इस बार मोहनलाल और उनके परिवार के पीछे पुलिस नहीं बल्कि कोई तीसरा इंसान पड़ा हुआ है। तुम्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके परिवार को फंसाने की कोशिश कौन कर रहा है। तीसरे पार्ट में इस कुत्ते को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल को देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews